स्पोर्ट्स

'मेरी जिंदगी का सबसे बेस्ट दिन'- जोकोविच को हराने के बाद बोले मारियानो नावोन

US Open Tennis: 24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नोवाक जोकोविच को हराकर पहले ही दौर से बाहर करने के बाद अर्जेंटीना के मारियानो नावोन ने कहा कि यह उनकी जिंदगी का सबसे अच्छा दिन है। उन्होंने कहा कि जोकोविच उनके बचपन के हीरो रहे हैं।

Image

जोकोविच को हराना सबसे बेस्ट दिन (फोटो साभार- @usopen)

US Open Tennis: अर्जेंटीना के मारियानो नावोन ने US ओपन 2026 में सबसे बड़ा उलटफेर कर दिया है। उन्होंने 24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नोवाक जोकोविच को पहले ही दौर में हरा दिया। आर्थर ऐश स्टेडियम में खेले गए इस मैच में नावोन ने जोकोविच को 7-6(5), 5-7, 4-6, 6-2, 6-1 से हराया। यह जोकोविच के करियर की सबसे बड़ी हार में से एक है। 2006 के बाद पहली बार वह किसी ग्रैंड स्लैम के पहले दौर में हारे हैं। इस हार के साथ ही उनका 25वां ग्रैंड स्लैम जीतने का सपना भी टूट गया है। मैच के बाद नावोन ने कहा कि यह उनकी जिंदगी का सबसे अच्छा दिन है। उन्होंने कहा कि जोकोविच उनके बचपन के हीरो रहे हैं।

नावोन के बचपन से आइडल रहे नोवोक

नावोन ने कहा, "अभी जो फीलिंग है, उसे शब्दों में बताना मुश्किल है। नोवाक बचपन से मेरे आइडल रहे हैं। कुछ साल पहले तक मैं टॉप 100 के बाहर था, तो मैं उन्हें देख भी नहीं पाता था। मैंने उन्हें पहली बार 2023 में करीब से देखा था। 2026 में आर्थर ऐश पर, जो दुनिया के सबसे बेहतरीन कोर्ट में से एक है, वहां नोवाक को हराना पागलपन जैसा है। यह अविश्वसनीय है।" नावोन इस समय अनसीडेड खिलाड़ी हैं। जीत के बाद उन्होंने अपनी फैमिली और टीम के साथ जश्न मनाया। उनके माता-पिता भी स्टेडियम में मौजूद थे।

नावोन ने बताया कि जोकोविच के खिलाफ वापसी करना आसान नहीं था। पहले सेट में वह 5-0 से आगे थे, लेकिन फिर तीन गलतियां कर दीं। दूसरा और तीसरा सेट हारने के बाद उन्होंने चौथे सेट में इंटेंसिटी बढ़ा दी। उन्होंने कहा, "मैं यहां अपनी मां, पिता और पूरी टीम के साथ हूं। अर्जेंटीना में मेरी पूरी फैमिली भी पागल हो रही होगी। इसका मेरे लिए बहुत मतलब है। लेकिन अब हमें रिकवर करना है और अगले मैच पर ध्यान देना है। इस पल को एन्जॉय करना भी जरूरी है।"

नोवाक के खिलाफ भारी पड़ती गलती

नावोन ने कहा, "यह आसान नहीं था। पहले सेट में मैं बहुत अच्छा खेला, लेकिन फिर गलतियां हुईं। नोवाक के खिलाफ अगर आप थोड़ा भी ढीले पड़े, तो आप खत्म हैं। चौथे सेट में मेरी इंटेंसिटी उनसे ज्यादा थी। मैं फिजिकली थोड़ा बेहतर था। पांचवें सेट में वह थोड़े चोटिल भी दिखे। मैं उनके जल्द ठीक होने की कामना करता हूं, लेकिन मेरे लिए यह जिंदगी का सबसे अच्छा दिन है।"

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article