एजुकेशन

Maharashtra Board HSC SSC Result 2024: जारी होने जा रहा महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट, पास होने के लिए चाहिए इतने मार्क्स

Maharashtra Board HSC SSC Result 2024 Date: महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी और एसएससी का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

Maharashtra Board HSC SSC Result 2024

Maharashtra Board 10th 12th Result 2024, Maharashtra Board HSC SSC Result 2024: महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) की ओर से एसएससी यानी 10वीं और एचएससी यानी 12वीं परीक्षा का रिजल्ट (MSBSHSE Class 10th 12th Result 2024) बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

Maharashtra Board Result 2024 Date: मार्च में हुई परीक्षा

महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन 1 मार्च से 26 मार्च तक किया गया था। यह परीक्षा सुबह 11 बजे से 2 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक हुई थी। वहीं, 12वीं की परीक्षा 21 फरवरी से 19 मार्च तक हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं परीक्षा में लगभग 15 लाख और 12वीं परीक्षा में लगभग 14 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। अब सभी बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

Maharashtra Board HSC SSC Result 2024: कब जारी होगा रिजल्ट

महाराष्ट्र बोर्ड ने 10वीं व 12वीं रिजल्ट की सटीक तारीख का ऐलान फिलहाल नहीं किया है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी और एसएससी का रिजल्ट मई में जारी कर दिया जाएगा। बता दें कि इस साल 12वीं आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स की टॉपर्स लिस्ट नहीं जारी की जाएगी। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित कर दिया जाएगा।स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download Maharashtra Board Result 2024

  • महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर 10वीं व 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

Maharashtra Board Sarkari Result 2024: कितना होगा पासिंग मार्क्स

महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी और एसएससी परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 35 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा। हालांकि, एक या दो विषयों में इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट एग्जाम देने का मौका मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article