एजुकेशन

Maharashtra Board 12th Result 2026 Date: आ गई आधिकारिक सूचना, जारी होने जा रहा महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

Maharashtra Board 12th Result 2026 Date: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट तैयार हो गया, और कभी भी इसे जारी किया जा सकता है। इस संबंध में DigiLocker पर सूचना आई है, कि महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जल्द जारी होगा।

Image

Maharashtra Board 12th Result 2026 Date

Class 12th Maharashtra Board Result Date 2026: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट लगभग तैयार हो गया है, और कभी भी इसे जारी किया जा सकता है। इस संबंध में DigiLocker पर सूचना आई है, कि महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जल्द जारी होगा। बोर्ड ने क्लियर तारीख नहीं बताई है, लेकिन डिजिलॉकर पर इस तरह का संदेश आने के बाद साफ हो जाता है कि रिजल्ट एक दो दिन में आने वाला है। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) जेसे ही क्लास 12 का रिजल्ट जारी करेगा, सबसे पहले इस पेज पर जानकारी दी जाएगी।

महाराष्ट्र बोर्ड क्लास XII का रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट्स के अलावा DigiLocker पर भी उपलब्ध होगा।

Maharashtra Board 12th Result 2026 Date

DigiLocker का यह अपडेट एक ऑफिशियल ट्वीट में शेयर किया गया था। पिछले साल, MSBSHSE महाराष्ट्र बोर्ड HSC का रिजल्ट 5 मई को दोपहर 1 बजे घोषित किया गया था। इस बार, रिजल्ट 1 मई तक आने की उम्मीद है।

Maharashtra Board 12th Result 2026 Official Website

एक बार रिजल्ट घोषित होने के बाद, छात्र अपना HSC रिजल्ट निम्नलिखित वेबसाइट्स से देख सकेंगे:

  • mahresult.nic.in
  • hscresult.mkcl.org
  • mahahsscboard.in
Maharashtra Board 12th Result 2026 Date

Maharashtra Board 12th Result 2026 Date

महाराष्ट्र HSC का रिजल्ट छात्रों द्वारा अपना रोल नंबर और मां का पहला नाम डालने के बाद ही उपलब्ध होगा।

Maharashtra Board 12th Result 2026 Kaise Dekhen

स्कोरकार्ड देखने के लिए नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करें:

स्टेप 1- ऑफिशियल वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2- होमपेज पर, ‘Maharashtra HSC result 2026’ लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3- दिए गए बॉक्स में छात्र का रोल नंबर और माँ का नाम डालें।

स्टेप 4- सबमिट करने के लिए "View result" बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 5- ऑनलाइन HSC रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा।

स्टेप 6- आगे के लिए महाराष्ट्र HSC रिजल्ट का प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट ले लें।

SMS से ऐसे देखें रिजल्ट

वेबसाइटों के अलावा, नतीजे SMS के जरिए भी देखे जा सकेंगे- इसके लिए 57766 पर MHHSC <सीट नंबर> भेजें और DigiLocker प्लेटफॉर्म पर digilocker.gov.in पर लॉग इन करके भी नतीजे देखे जा सकते हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article