एजुकेशन

Maharashtra Board 12th HSC Result 2024: एक्टिव हुआ रिजल्ट लिंक, 93.37% गया महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं HSC का रिजल्ट

Maharashtra Board 12th HSC Result 2024 Declared: महाराष्ट्र बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन ने 21 मई, 2024 को 11 बजे महाराष्ट्र 12वीं एचएससी रिजल्ट 2024 की घोषणा कर दी है। महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट को mahresult.nic.in पर जारी किया गया है, रिजल्ट लिंक 1 बजे से एक्टिव है।

Image

घोषित हुए महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं HSC का परिणाम 2024

Maharashtra Board 12th HSC Result 2024 Announced: बड़ा अपडेट! महाराष्ट्र बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन ने महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2024 आज 21 मई को 11 बजे जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने इस साल महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं परीक्षा 2024 में भाग लिया था, उनका इंतजार खत्म हुआ। महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट की घोषणा महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक साइट mahresult.nic.in पर की गई है, रिजल्ट लिंक दोपहर बाद 1 बजे एक्टिव किया गया, जिसके माध्यम से छात्र आसानी से अपना परिणाम देख सकते हैं।

Maharashtra Board 12th HSC Result 2024 बोर्ड अधिकारियों द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किए गए।

Maharashtra Board 12th Result 2024 official Website, महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट किन वेबसाइट्स से कर सकते हैं चेक?

महाराष्ट्र बोर्ड की 12वीं इंटरमीडिएट परीक्षा में उपस्थित सभी छात्र अपना परिणाम mahresult.nic.in के अलावा अन्य आधिकारिक वेबसाइटों पर भी देख सकते हैं जिनमें शामिल हैं

Maharashtra HSC Result 2024 Declared Link

महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट लिंक

  • hscresult.mkcl.org
  • mahahsscboard.in
  • results.digilocker.gov.in

Direct Link for Maharashtra Board 12th HSC Result 2024

Maharashtra Board HSC Result 2024 Passing Percentage, कितना गया रिजल्ट

Maharashtra Board 12th HSC Result 2024 Passing Percentage की बात करें तो इस साल कुल पास प्रतिशत 93.37% गया है। परीक्षा के लिए कुल 1433331 छात्रों ने पंजीकरण कराया था और 1423923 छात्र उपस्थित हुए, जबकि कुल 1329684 छात्र उत्तीर्ण हुए।

Maharashtra Board HSC Result 2024, पिछले साल से बढ़िया गया रिजल्ट

इस साल कोंकण डिविजन का पास प्रतिशत सबसे ज्यादा 97.91% और मुंबई डिविजन का सबसे कम 91.95% रहा। इस साल 26 विषयों में रिजल्ट 100 फीसदी रहा। 2024 में पास प्रतिशत पिछले साल की तुलना में 2.12% बढ़ा है।

महाराष्ट्र बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा राज्य भर में 21 फरवरी से 19 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थी। महाराष्ट्र एचएससी परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी- पहली पाली सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article