एजुकेशन

Maharashtra HSC Result 2026 OUT: महाराष्ट्र एचएससी 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें मार्कशीट

MSBSHSE Maharashtra HSC Result 2026 OUT: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) ने महाराष्ट्र एचएससी 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है।

Image

Maharashtra HSC Result 2026 OUT: महाराष्ट्र एचएससी 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी

MSBSHSE Maharashtra HSC Result 2026 OUT: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने महाराष्ट्र एचएससी (12वीं) परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। लंबे इंतजार के बाद छात्र अब अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट्स mahahsscboard.in और mahresult.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और मांगी गई जानकारी दर्ज करनी होगी। इस साल भी बड़ी संख्या में छात्रों ने परीक्षा दी थी और कुल पास प्रतिशत संतोषजनक रहा है। छात्र अपने भविष्य की पढ़ाई और करियर की दिशा तय करने के लिए अब आगे की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं।

महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, पुणे (MSBSHSE) ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कक्षा 12 या HSC परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 89.79 प्रतिशत रहा है।

बता दें इस वर्ष राज्य भर में कुल 15,32,487 छात्रों ने एचएससी परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। इसमें 7,99,773 छात्र विज्ञान स्ट्रीम (Science) से, 3,80,692 कला स्ट्रीम (Arts) से, 3,20,152 वाणिज्य स्ट्रीम (Commerce) से, 27,378 व्यावसायिक स्ट्रीम से और 4,492 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) से थे। यहां पास होने के लिए छात्रों के प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर कम से कम 35 प्रतिशत मार्क्स होने चाहिए।

Maharashtra HSC Result 2026 कैसे चेक करें रिजल्ट

जो छात्र कक्षा 12वीं परीक्षा 2026 में उपस्थित हुए थे, वे वेबसाइट या अन्य स्रोतों से अपनी मार्कशीट देख सकते हैं। छात्रों को अपनी मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए कुछ चरणों का पालन करना होगा।

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • होमपेज से रिजल्ट का सीधा लिंक खोलें।
  • रिजल्ट लॉगिन विंडो में आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल भरें।
  • MSBSHSE कक्षा 12वीं की मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम देखें और डाउनलोड करें।

HSC कक्षा 12 की मार्कशीट में छात्रों द्वारा विभिन्न विषयों में प्राप्त अंक होंगे। इन वेबसाइटों के माध्यम से उपलब्ध कराई गई मार्कशीट अनंतिम होगी। एमएसबीएसएचएसई एचएससी कक्षा 12 की मूल मार्कशीट लेने के लिए छात्रों को बोर्ड द्वारा परिणाम घोषित करने के कुछ दिनों बाद अपने संबंधित स्कूलों का दौरा करना होगा।

आज देखिये केएसईएबी कर्नाटक द्वितीय पीयूसी रिजल्ट 2026, मार्कशीट डाउनलोड लिंक रोल नंबर वाइज पीडीऍफ़, ऑफिसियल वेबसाइट के लिंक्स, और पास परसेंटेज के लिए फॉलो करें हमारे लाइव ब्लॉग को सबसे लेटेस्ट अपडेट टाइम्स नाउ नवभारत एजुकेशन सेक्शन पर

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघव author

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर... और देखें

End of Article