एजुकेशन

Lucknow School Closed: लखनऊ में शीतलहर का प्रकोप! 8 तारीख तक बंद रहेंगे स्कूल, प्रशासन ने लिया फैसला

Lucknow School Closed: लखनऊ में शीतलहर के चलते कक्षा 9 से लेकर 12वीं तक के स्कूल पूरी तरह से बंद नहीं रहेंगे। बल्कि ये क्लासेज सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक संचालित होंगी। ताकि छात्र सुबह ठंड और कोहरे से होने वाली परेशानियों से बचें। वहीं प्री प्राइमरी से लेकर कक्षा 8 तक के स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है। Lucknow School Closed news, Lucknow School News

Image

Lucknow

Lucknow School Closed till 8 January: लखनऊ जिले में शीतलहर और घने कोहरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के आधार पर प्री प्राइमरी से लेकर कक्षा 8वीं तक के सभी परिषदीय, प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय और राजकीय/अराजकीय सहायता प्राप्त स्कूलों में 8 जनवरी 2026 तक अवकाश घोषित किया गया है।

स्कूल के समय में किया गया बदलाव Lucknow School Timing changed/Lucknow School Closed till 8th class

हालांकि शीतलहर के चलते कक्षा 9 से लेकर 12वीं तक के स्कूल पूरी तरह से बंद नहीं रहेंगे। बल्कि ये क्लासेज सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक संचालित होंगी। ताकि छात्र सुबह ठंड और कोहरे से होने वाली परेशानियों से बचें। जिलाधिकारी ने आदेश जारी करते हुए बताया कि जिला लकनऊ में संचालित समस्त स्कूलों में कक्षा प्री प्राइमरी से लेकर कक्षा 8 तक 8 जनवरी 2026 तक छुट्टी रहेगी। बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है।

अन्य जिलों में स्कूलों के खुलने का क्या है अपडेट? UP School Closed Tomorrow

6 जनवरी 2026 को उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों को खोलने की तैयारी है। फिलहाल लखनऊ को छोड़कर किसी अन्य जिले में स्कूलों की छुट्टी को बढ़ाने से जुड़ा कोई फैसला नहीं लिया गया है। 6 जनवरी को उत्तर प्रदेश के साथ-साथ झारखंड और बिहार में भी स्कूलों को खोला जाएगा।

जिला प्रशासन का मानना है कि कक्षाएं देर से शुरू होने से छात्रों को शीतलहर से होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी। साथ ही वे पढ़ाई में अच्छे से मन भी लगा सकेंगे।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article