एजुकेशन

LIC AAO Admit Card: जल्द जारी होगा एलआईसी एएओ एडमिट कार्ड, कहां और कैसे करें डाउनलोड, पढ़ें पूरा प्रोसेस

LIC AAO Admit Card 2025: एलआईसी ने AAO (Assistant Administrative Officer) और Assistant Engineer की भर्ती के लिए होने वाली प्रारंभिक परीक्षा की डेट जारी हो चुकी है। जल्द ही एडमिट कार्ड भी जारी हो जाएंगे। जानें, एग्जाम के लिये कहां और कैसे आवेदन कर सकते हैं।

Image

LIC AAO Admit Card (Istock)

LIC AAO 2025: LIC ने एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर और असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती के लिये होने वाले प्रीलिम्स एग्जाम की डेट्स जारी कर दी है। जल्द ही एडमिट कार्ड भी जारी कर दिये जाएंगे। 3 अक्टूबर 2025 को प्रीलिमरी एग्जाम्स आयोजित किये जाएंगे। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिये अप्लाई किया था, जारी होने पर वे अपना एडमिट कार्ड licindia.in आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा आप आईबीपीएस की वेबसाइट Ibpsonlne.ibps.in से भी डाउनलोड कर सकते हैं।

कब होगी प्रारंभिक परीक्षा?

एडमिट कार्ड रिलीज होने के बाद कई अभ्यर्थियों को साइट डाउन होने की वजह से लिंक खोलने में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आप कुछ देर रुककर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिये साइट का लिंक खोल सकते हैं। बता दें कि 3 अक्टूबर 2025 को प्रारंभिक परीक्षा की तिथि निर्धारित की गई है। ऐसे में अभ्यर्थियों के पास इसकी तैयारी के लिये अब भी वक्त है। LIC AAO के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को उसमें अपना रोल नंबर, नाम, परीक्षा तिथि और एग्जाम सेंटर की जरूरी जानकारी मिल जाएगी।

चलिये अब जानते हैं कि कैसे आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-

  • सबसे पहले LIC की आधिकारिक वेबसाइट licindia.in. पर जाएं।
  • अब होमपेज पर रिक्रूटमेंट सेक्शन को क्लिक करें।
  • LIC AAO Admit Card 2025 Link पर क्लिक करें। एक नया पेज खुल जाएगा।
  • अपनी लॉगिन डीटेल्स डालकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • आपको स्क्रीन पर अपना एडमिट कार्ड दिख जाएगा।
  • सारी डीटेल्स को एक बार वेरिफाई करने के बाद अपना एडमिट कार्ड आप डाउनलोड कर सकते हैं।
  • भविष्य के लिये एक कॉपी निकालकर रख लें।

उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ अपने कुछ वैध दस्तावेज भी एग्जाम सेंटर ले जाने होंगे। इनमें अपना फोटो पहचान पत्र, पासपोर्ट, आधार कार्ड, पैन कार्ड या फिर ड्राइविंग लाइसेंस शामिल है। अगर आप ये डॉक्यूमेंट्स एग्जाम सेंटर नहीं लेकर जाते, तो आपको परीक्षा में बैठने के लिये अयोग्य घोषित किया जा सकता है। ऐसे में परीक्षा से पहले दिये गए समय में आप पूरी तैयारी कर सकते हैं।

End of Article