एजुकेशन

School Holiday Today: क्या आज 31 अक्टूबर 2025, शुक्रवार को स्कूल बंद हैं या खुले हैं, यहां देखें स्टेट वाइज

Kya Aaj School Band Hai, School Holiday Today: आज 31 अक्टूबर 2025 को सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती मनाई जा (Kya Aaj School Band Hai) रही है। इस खास मौके पर तमाम स्कूल कॉलेजों में रन फॉर यूनिटी का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। वहीं कई राज्यों में चक्रवात मोन्था के चलते स्कूल बंद हैं। ऐसे में यहां आप जान (School Holiday 2025) सकते हैं कि क्या आज स्कूल की छुट्टी है? क्या आज स्कूल की छुट्टी है या नहीं, क्या आज स्कूल की छुट्टी है दिल्ली में, क्या आज स्कूल की छुट्टी है सरकारी, आज दिल्ली में स्कूल की छुट्टी है?

Image

School Holiday 2025: क्या आज 31 अक्टूबर 2025, शुक्रवार को स्कूल बंद हैं या खुले हैं

Kya Aaj School Band Hai, School Holiday Today: आज यानी 31 अक्टूबर 2025 को सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती मनाई जा रही है। सरदार पटेल को लौह पुरुष के नाम से भी जाना (Kya Aaj School Band Hai) जाता है। उन्होंने अपने अद्भुत नेतृत्व, दृढ़ निश्चय और अटूट देशभक्ति के बल पर भारत के एकीकरण में विशेष (School Holiday 2025) योगदान दिया। सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन होने जा रहा है। ऐसे में कई राज्यों के स्कूलों में आज अवकाश घोषित किया गया है। इसके अलावा चक्रवात मोन्था के चलते भी कई राज्यों के स्कूलों में छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। ऐसे में यहां आप जान सकते हैं कि क्या आज स्कूल की छुट्टी है? क्या आज स्कूल की छुट्टी है या नहीं, क्या आज स्कूल की छुट्टी है दिल्ली में, क्या आज स्कूल की छुट्टी है सरकारी, आज दिल्ली में स्कूल की छुट्टी है?

Kya Aaj UP Ke School Band Hai: क्या आज यूपी के स्कूल में छुट्टी है?

बता दें उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत संचालित स्कूलों में आज यानी 31 अक्टूबर 2025, शुक्रवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर विद्यालयों में अवकाश है। हालांकि यहां अधिकतर स्कूलों में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। साथ ही स्पीच, निबंध प्रतियोगिता व काव्य गोष्ठी भी आयोजित होगी। अधिक जानकारी के लिए एक बार अपने स्कूल के प्राधानाचार्य व अध्यापक से संपर्क करें।

Andhra Pradesh School Closed Today: आंध्र प्रदेश के इन जिलों के स्कूलों में छुट्टी

बता दें आंध्र प्रदेश सरकार ने चक्रवात मोन्था के कारण हुई भारी बारिश और बाढ़ के कारण कई तटीय और आसपास के जिलों में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी है। यहां नेल्लोर, तिरुपति, बापटला, गुंटूर, पूर्वी गोदावरी और अन्नामय्या जिलों के स्कूल 31 अक्टूबर, शुक्रवार को तक बंद रहेंगे।

Odisha School Closed Today: क्या ओडिशा के स्कूल आज बंद रहेंगे

ओडिशा में चक्रवात मोन्था ने सामान्य जनजीवन ने आम जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है। यहां कई जिलों में रेड अलर्ट के चलते स्कूल और कॉलेजों को बंद करने का आदेश दिया है। गजपति, मलकानगिरी, रायगढ़ और कोरापुट जिला प्रशासन ने भारी बारिश और जलभराव के चलते छुट्टियों की अवधि बढ़ा दी है।

West Bengal School Holiday Today

बता दें पश्चिम बंगाल में हुगली, चंदननगर और आसपास के इलाकों सहित कई जिलों में जगद्धात्री पूजा के लिए अवकाश घोषित कर दिया गया है। यहां इस त्योहार की एक अलग ही धूम देखने को मिलती है। यही कारण है कि यहां सभी स्कूलों, कॉलेजों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में आज अवकाश घोषित कर दिया गया है।

Kya Aaj Delhi Ke School Band Hai: क्या आज दिल्ली के स्कूल बंद हैं

छात्र व अभिभावक लगातार सर्च कर रहे हैं कि क्या आज यानी 31 अक्टूबर 2025, शुक्रवार को दिल्ली के स्कूल बंद हैं। बता दें यहां सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर अधिकतर स्कूलों में रन फॉर यूनिटी का कार्यक्रम आयोजित किया जाएग। इसके अलावा तमाम तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

UP School Holiday 2025: बुलंदशहर में 3 से 6 नवंबर तक स्कूलों में छुट्टी

बुलंदशबर के अनूपशहर में कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले के चलते 3 से 6 नवंबर तक सभी सरकारी, अर्धसरकारी और प्राइवेट स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

November School Holiday 2025: नवंबर में कब कब बंद रहेंगे स्कूल

नवंबर में स्कूल हॉलिडे की बात करें तो इस महीने अक्टूबर महीने के मुकाबले छुट्टियां थोड़ी कम रहेंगी। इस महीने कुल मिलाकर छात्रों को 10 दिन की छुट्टियां मिलेंगी। जिसमें 5 नवंबर गरु नानक जयंती, 8 नवंबर को सेकेंड सेटरडे और कुल 5 रविवार (2,9,16,23 और 30 नवंबर) शामिल है। इसके अलावा कुछ स्कूलों में तुलसी विवाह और देवउत्थानी एकादशी को भी छुट्टी रहेगी।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article