एजुकेशन

KVS PRT Result 2023: आज जारी होगा केवीएस पीआरटी रिजल्ट, kvsangathan.nic.in पर ऐसे चेक करें नतीजे

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Apr 22, 2023, 01:13 PM IST

KVS PRT Result 2023, Sarkari Result 2023: केवीएस टीजीटी और पीजीटी एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से प्राइमरी टीचर यानी पीआरटी रिजल्ट आज शाम kvsangathan.nic.in पर जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट पीडीएफ लिंक से अपने नतीजे देख सकेंगे।

Image

KVS PRT Result 2023

Photo : iStock

KVS PRT Result 2023, Sarkari Result 2023: केवीएस पीआरटी रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) की ओर से प्राइमरी टीचर यानी पीआरटी (PRT) परीक्षा का रिजल्ट आज जारी किया जा सकता है। जिसके बाद परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने नतीजे देख सकेंगे। बता दें कि केवीएस पीआरटी रिजल्ट के साथ ही कट ऑफ (KVS PRT Cut Off 2023) अंक भी जारी करेगा।

KVS Result 2023 Date: इसके बाद आएगी केवीएस फाइनल आंसर-की

केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से पीआरटी पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 7 फरवरी से 6 मार्च 2023 देशभर के विभिन्न केंद्रों पर किया गया। वहीं, इसकी प्रोविजनल आंसर-की 6 मार्च को जारी की गई। जिस पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद केवीएस फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी करेगा। बता दें कि लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को फिर इंटरव्यू के लिए उपस्थित होना होगा।

KVS PRT Result 2023: कब आएगा केवीएस पीआरटी रिजल्ट

केवीएस ने हाल ही में टीजीटी और पीजीटी एग्जाम के नतीजे जारी किए हैं। ऐसे में अब पीआरटी एग्जाम का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नतीजे आज या कल में घोषित कर दिए जाएंगे। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

How to download KVS PRT Result 2023

  • केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाएं।
  • केवीएस पीआरटी रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब स्क्रीन पर रिजल्ट का एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी इस पीडीएफ में अपना नाम और रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
KVS PRT Exam Result 2023: पीआरटी के इतने पदों पर भर्ती

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से केवीएस में पीआरटी के 6414 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। वहीं, इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 35400 से 112400 रुपए महीने का मूल वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए केवीएस की वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article