Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) के दोस्त और दुश्मन क्लियर हो गए हैं। शो में आम्रपाली दुबे, लव गिल, यंग, स्काउट और आसिफ के साथ ही नजर आती हैं और बाकी कंटेस्टेंट्स से आम्रपाली कई बार लड़ चुकी हैं। शो में आम्रपाली और अरिश्फा के बीच भी 36 का आंकड़ा है। दोनों के बीच कई बार लड़ाई-झगड़े हो चुके हैं और अब एक बार फिर दोनों भिड़ती हुई नजर आई। इस मौके पर दोनों की वजह से सुबह सुबह घर का माहौल गर्म हो गया। आइए आपको लड़ाई की वजह बताते हैं। जूम हिंदी पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Highlights: गुल्लू की चाल से आम्रपाली-लव की दोस्ती में दरार, बिग बॉस ने छीनी 2 सदस्य की लाइफलाइन
आम्रपाली दुबे और अरिश्फा खान में हुई लड़ाई
बिग बॉस 20 का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें आरिश्फा खान और आम्रपाली दुबे सुबह सुबह भिड़ती हुई नजर आ रही हैं। प्रोमो की शुरुआत दो टीम की रैपिंग के साथ होती है। एक तरफ काजी हैं और दूसरी तरफ यंग हैं। दोनों की टीम के लोग सोलो परफॉर्म करते हैं। इस दौरान यंग की तरफ से आरिश्फा को छोटा भीम नाम दिया जाता है और अगले दिन आरिश्फा उदिति को बोलती हैं कि ये लोग अभी भी चिढ़ा रहे हैं। ये बात आम्रपाली सुन लेती हैं और आरिश्फा से बोलती हैं, 'सुबह सुबह घर का माहौल मत खराब कर।' आम्रपाली की इस बात पर अरिश्फा की आवाज ऊंची हो जाती है और बोलती हैं, 'वो सुबह सुबह गाना गा रहा है छोटा भीम छोटा भीम।' इसके बाद दोनों के बीच बहसबाजी शुरू हो जाती है। आम्रपाली आरिश्फा को सेल्फ ऑब्सेस्ड और सेल्फिश का टैग देती हैं। सोशल मीडिया पर ये प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है और अब फैंस को इस एपिसोड का इंतजार है। इस प्रोमो से साफ है कि बुधवार के एपिसोड में दर्शकों को काफी सारा एंटरटेनमेंट मिलेगा। जूम हिंदी पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: तलाकशुदा निकले गुल्लू, Kanika Mann का गेम के लिए किया इस्तेमाल? बोले- '5 महीने भी नहीं टिकी'
