एजुकेशन

KVS Answer Key 2023: जारी हुई केवीएस आंसर की, kvsangathan.nic.in से तुरंत करें डाउनलोड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Feb 20, 2023, 02:41 PM IST

KVS Answer Key 2023: केवीएस आंसरी की 2023 का इंतजार खत्म हो चुका है। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने प्रिंसिपल सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर आज जारी कर दी है। अभ्यर्थी यहां दी गई लिंक के जरिए आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

KVS Answer Key 2023

KVS Exam 2023, KVS Answer Key 2023 released on kvsangathan.nic.in: केवीएस एग्जाम आंसर की 2023 का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने प्रिंसिपल सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से परीक्षा की उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

KVS Exam Date 2023: कब हुई परीक्षा

आधिकारिक सूचना के अनुसार, केवीएस असिस्टेंट कमिश्नर, प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल परीक्षा का आयोजन 7 फरवरी, 8 फरवरी और 9 फरवरी 2023 को किया गया था। आज केवीएस ने परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। यदि अभ्यर्थी को किसी सवाल या जवाब पर आपत्ति हो तो वह आधिकारिक वेबसाइट पर 22 फरवरी तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को 1000 रुपए शुल्क भी जमा करना होगा। ध्यान रहे कि अन्य किसी मोड में दर्ज की गई आपत्ति को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

How to download KVS Answer Key 2023

  • सबसे पहले केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर केवीएस आंसर की 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी इस पीडीएफ को चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
KVS Answer Key 2023 Notice - Direct Link

KVS Recruitment 2023: कब आएगा रिजल्ट

केवीएस आंसर की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार करने के बाद फाइनल उत्तर कुंजी और फिर रिजल्ट जारी किया जाएगा। इस प्रक्रिया के माध्यम से केवीएस पीजीटी के 1409 पद, टीजीटी के 3176 पद और पीआरटी के 6414 पद सहित कुल 13404 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करते रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव... और देखें

End of Article