एजुकेशन

Haryana Best College: हरियाणा में यहां से करें BBA, BSc, BCom कोर्स, कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में एडमिशन शुरू, जानें कैसे लें दाखिला

Haryana Kurukshetra University Admission 2024: हरियाणा में अंडर ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स के लिए कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी का नाम सबसे ऊपर आता है। यहां से डिस्टेंस लर्निंग मोड में भी कोर्स (Online Distance Course in Haryana) कर सकते हैं। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में यूजी व पीजी कोर्स में ऑनलाइन दाखिले के लिए IUMS Portal 2024-25 लॉन्च हुआ है। यहां एडमिशन के लिए छात्रों को ऑफिशियल वेबसाइट kuk.ac.in पर जाना होगा।

Image

कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में एडमिशन शुरू

Photo : Times Now Digital

Kurukshetra University Admission 2024: हरियाणा में 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। अब कॉलेजों में एडमिशन प्रोसेस जारी है। 12वीं में सफल होने वाले छात्र कॉलेज में एडमिशन लेने से पहले बेस्ट कॉलेज और यूनिवर्सिटी के बारे में जान लें। हरियाणा के बेस्ट कॉलेजों की लिस्ट में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी का नाम सबसे ऊपर आता है। ये यूनिवर्सिटी BA, BCom, BSc, BBA, BCA जैसे यूजी कोर्स के साथ कई पीजी कोर्स और पीएचडी भी करवाता है। साथ ही यहां से डिस्टेंस लर्निंग मोड में कोर्स (Online Distance Course in Haryana) कर सकते हैं। इसमें एडमिशन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आइए कोर्स, एडमिशन प्रोसेस और फीस की डिटेल्स जानते हैं।

Kurukshetra University Admission Process: कैसे लें दाखिला?

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में स्थित मशहूर Kurukshetra University में मुख्य कोर्सेस में एडमिशन प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होता है। इसके एंट्रेंस एग्जाम में रजिस्ट्रेशन के लिए छात्रों को ऑफिशियल वेबसाइट kuk.ac.in पर जाना होगा। इसमें अपने पसंद के कोर्स को सेलेक्ट करके रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसमें प्रवेश परीक्षा के रिजल्ट के बाद काउंसलिंग की प्रक्रिया होती है। काउंसलिंग के बाद कॉलेज अलॉटमेंट होता है। आइए यहां होने वाले यूजी-पीजी कोर्स की डिटेल्स जानते हैं।

KUK Library

कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी लाइब्रेरी

Kurukshetra University UG Course: यूजी कोर्स और सीटें

कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी कई अलग-अलग विभागों दर्जनों अंडर ग्रेजुएशन कोर्स कराए जाते हैं। इन कोर्स में प्रवेश परीक्षा के माध्यम से दाखिला होता है। यहां ज्यादातर यूजी कोर्स 3 साल की अवधि वाले होते हैं। इसमें बीए, बीकॉम, बीए, बीएससी और बीसीए कोर्स तीन साल में कर सकते हैं। यूजी रेगुलर कोर्स और डिप्लोमा प्रोग्राम, उनके लिए सीटें और कोर्स की अवधि नीचे लिस्ट में देख सकते हैं-

कोर्स का नामकोर्स की अवधिसीटें
B.A. (General)3 साल270 सीटें
BCom (General)3 साल39 सीटें
Bachelor of Computer Application3 साल11 सीटें
Bachelor of Library & Information Sc1 साल76 सीटें
Diploma in Yoga1 साल47 सीटें
Advanced Graduate Diploma in Translation1 साल17 सीटें
Advanced Graduate Diploma in Human Rights1 साल7 सीटें
Advanced Graduate Diploma in Business Analytics1 साल10 सीटें
ये भी पढ़ें: Pune University में एडमिशन शुरू, जानें कहां और कैसे करें रजिस्ट्रेशन

KU Kurukshetra PG Course: कई पीजी कोर्स मौजूद

कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में पोस्ट ग्रेजुएशन के कोर्स ज्यादा कराए जाते हैं। यूजी कोर्स की तरह ही यहां पीजी कोर्स में भी प्रवेश परीक्षा के माध्यम से दाखिला मिलता है। प्रवेश परीक्षा में प्राप्त नंबर के आधार पर काउंसलिंग और सीट अलॉटमेंट होता है। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में चलने वाले कुछ अहम पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स की डिटेल्स यहां देख सकते हैं-

  • Master of Commerce (MCom.)- 2 साल
  • M.A. in Hindi- 2 साल
  • M.A. in English- 2 साल
  • M.A. in Sanskrit- 2 साल
  • M.A. in Panjabi- 2 साल
  • M.A. in Political Sc.- 2 साल
  • M.A. in Philosophy- 2 साल
  • M.A. in Public Administration
  • M.A. in History- 2साल
  • M.A. in Economics- 2 साल
  • M.Sc. in Mathematics- 2 साल
  • M.Sc. in Geography- 2 साल
  • M. Sc. in Computer Science Software
  • Master of Computer Applications (MCA)- 3-साल
  • Master of Business Administration (MBA) - 2 साल
  • Master of Library & Information Science- 2 साल
  • Master of Arts in Mass Communication (MAMC)- 2 साल

Kurukshetra University Teacher Training: एजुकेशन डिपार्टमेंट में कोर्स

कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में Department of Education में कई कोर्स कराए जाते हैं। यहां यूजी और पीजी के कई कोर्स उपलब्ध है। इनमें दाखिला लेने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। कोर्स की डिटेल्स नीचे दिए तस्वीर में देख सकते हैं-

Kurukshetra University Admission 2024

Kurukshetra University Admission 2024

कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में यूजी व पीजी कोर्स में ऑनलाइन दाखिले के लिए IUMS Portal 2024-25 का गुरुवार को कुलपति प्रो सोमनाथ सचदेवा ने लॉन्च किया। इसके साथ ही ऑनलाइन दाखिले से संबंधित हैंडबुक ऑफ इंफोरमेशन-2024 का विमोचन भी किया गया। कुलपति प्रो सोमनाथ ने कहा कि अभी हाल ही में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी हरियाणा प्रदेश की पहली ए-प्लस-प्लस ग्रेड यूनिवर्सिटी बनी है। यूनिवर्सिटी के सभी यूजी प्रोग्राम में सत्र 2022-23 से एनईपी-2020 को लागू किया जा चुका है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article