एजुकेशन

KTET October Result 2023: घोषित हुए केरल शिक्षक पात्रता परीक्षा का परिणाम, तुरंत देखें अपना स्कोर

KTET October Result 2023: केरल परीक्षा भवन ने आज, 28 फरवरी, 2024 को केरल शिक्षक पात्रता परीक्षा, KTET October 2023 Result की घोषणा कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार kerala.gov.in व यहां दिए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से अपना स्कोर देखें।

Image

केरल शिक्षक पात्रता परीक्षा का परिणाम

KTET October Result 2023 official Website: केरल परीक्षा भवन ने आज, 28 फरवरी, 2024 को केरल शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 परिणाम जारी कर दिया है। KTET October 2023 Result को (Kerala Pareeksha Bhavan Official Website) kerala.gov.in पर जारी किया गया है, इच्छुक उम्मीदवार यहां दिए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से भी अपना स्कोर देख व डाउनलोड कर सकते हैं।

KTET October 2023 Exam पूरे राज्य में 29 और 30 दिसंबर, 2023 को आयोजित की गई थी। अब, परीक्षा प्राधिकरण ने केरल KTET Result 2024 की घोषणा की है।

उम्मीदवार पोर्टल पर जाकर अपने 'रजिस्टर नंबर' और 'जन्म तिथि' जैसी जानकारी से लॉग इन करें, फिर स्कोरकार्ड देखें।

KTET October Result 2023

केटीईटी 2024 परिणाम

केटीईटी 2023 परिणाम कैसे जांचें? - KTET Result 2023 How to Check

चरण 1. आधिकारिक वेबसाइट ktet.kerala.gov.in पर जाएं

चरण 2. होमपेज पर, उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, \\"KTET Result 2023 October\\\"

चरण 3. आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।

चरण 4. दिए गए फील्ड में अपना पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें

चरण 5. KTET Result 2023 स्क्रीन पर आ जाएगा।

What is KTET - केटीईटी क्या है?

केरल शिक्षक पात्रता परीक्षा (KTET) केरल सरकार द्वारा प्रशासित शिक्षण उम्मीदवारों के लिए एक प्रवेश परीक्षा है। अधिक अपडेट के लिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट ktet.kerala.gov.in पर नियमित जांच करते रहें।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article