शहर

UP Politics: विधानसभा चुनाव से पहले बढ़ा कांग्रेस का कुनबा, कई नेताओं ने थामा 'हाथ', बनने लगे नए समीकरण

कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में हुए इस कार्यक्रम को उत्तर प्रदेश में पार्टी की राजनीतिक तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस लगातार संगठन को मजबूत करने और नेताओं को अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर रही है।

Image

Representative image

Photo : PTI

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को कांग्रेस दफ्तर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कई नेताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया।

24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में ‘यूपी विजय संकल्प सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और सांसद इमरान मसूद मौजूद रहे। इस दौरान बघरा-मुजफ्फरनगर से पूर्व विधायक प्रदीप बालियान, समाजवादी पार्टी के पूर्व सचिव दिशांत त्यागी और लोकेश भाटी ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम के दौरान पार्टी नेताओं ने उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की। कांग्रेस की ओर से इसे राज्य में पार्टी के संगठन विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article