एजुकेशन

Kerala Plus Two Result 2024: आज इस समय जारी होगा केरल बोर्ड का रिजल्ट, dhse.kerala.gov.in से करें चेक

Kerala Plus Two Result 2024 Date and Time: केरल आज, 9 मई 2024 को केरल प्लस टू रिजल्ट 2024 यानी इंटरमीडियट परीक्षा के परिणाम जारी करने वाला है, छात्र यहां से देखें किस समय जारी होगा केरल बोर्ड का रिजल्ट व कैसे कर सकेंगे चेक

Image

केरल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट का दिन व समय

Kerala Plus Two Result 2024 Date and Time: Department of Higher Secondary Education, DHSE Kerala Plus Two Result 2024 की घोषणा आज 9 मई को की जानी है, केरल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट पहले ही जारी कर चुका है, तब से लगातार केरल बोर्ड 12वीं के छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे, जो कि आज खत्म होने वाला है। Kerala Plus Two Result 2024 की घोषणा आज उच्च माध्यमिक शिक्षा विभाग, डीएचएसई केरल द्वारा की जाएगी। Kerala Plus Two Result 2024 School Wise जारी किया जाएगा। छात्र यहां से देखें किस समय जारी होगा केरल बोर्ड का रिजल्ट व कैसे कर सकेंगे चेक

Kerala Plus Two Result 2024 Date, केरल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कब होगा जारी?

केरल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2024 आज 9 मई को जारी किया जाना है, एक बार जारी होने के बाद केरल बोर्ड 12वीं के छात्र टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के एजुकेशन timesnowhindi.com/education से अपना परिणाम देख सकेंगे।

Kerala Plus Two Result 2024 Time, केरल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट किस समय आएगा?

केरल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज दिन में 3 बजे ऑनलाइन जारी किया जाएगा, बता दें इस वर्ष कुल 4,41,120 लाख छात्र केरल डीएचएसई परीक्षाओं के लिए उपस्थित हुए हैं।

Kerala Plus Two Result 2024 Link, केरल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट लिंक?

केरल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट लिंक इसकी आधिकारिक वेबसाइट से मिलेगा, यह लिंक रिजल्ट जारी होने के बाद मिलेगा, इसलिए तब तक timesnowhindi.com/education पर बने रहें या नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइट चेक करें।

Kerala 12th Result 2024 Website, केरल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट किन वेबसाइट से करें चेक

केरल बोर्ड 12th रिजल्ट को आधिकारिक तौर पर निम्नलिखित वेबसाइट से देखा व डाउनलोड किेया जा सकता है:-

Kerala Plus Two Result 2024 Website 1 dhse.kerala.gov.in
Kerala Plus Two Result 2024 Website 2 keralaresults.nic.in
डीएचएसई रिजल्ट keralaresults.nic.in के अलावा, केरल डीएचएसई परिणाम अन्य वेबसाइटों जैसे prd.kerala.gov.in के साथ-साथ kite.kerela.gov.in पर भी उपलब्ध हो सकते हैं।

डीएचएसई केरल परीक्षा 2024 इस साल मार्च महीने में आयोजित की गई थी। इस साल प्लस टू परीक्षा के लिए 2.33 लाख लड़कों और 2.17 लाख लड़कियों ने पंजीकरण कराया है। पच्चीस हजार शिक्षकों की मदद से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 24 अप्रैल तक पूरा कर लिया गया। मूल्यांकन राज्य भर में बोर्ड द्वारा स्थापित 77 केंद्रों पर किया गया था। एसएसएलसी परीक्षा के लिए उत्तीर्ण मानदंड को संशोधित किया गया है और अब छात्रों को राज्य में बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए केवल 30 प्रतिशत की आवश्यकता होगी।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article