एजुकेशन

Karnataka SSLC I, II Timetable: कर्नाटक SSLC I और II का कार्यक्रम हुआ जारी, परीक्षा 18 मार्च से होगी शुरू

Karnataka SSLC I, II Timetable Released: कर्नाटक SSLC परीक्षा 1 और 2 परीक्षा का शिड्यूल जारी कर दिया गया है। जिन छात्रों ने पंजीकरण कराया है और जो बोर्ड परीक्षा 2026 में शामिल होंगे, वे यहां खबर से Karnataka SSLC I, II Timetable चेक व डाउनलोड कर सकते ​हैं।

Image

Karnataka SSLC I and II Timetable

Karnataka SSLC I, II Timetable Released: कर्नाटक स्कूल परीक्षा एवं मूल्यांकन बोर्ड (KSEAB) ने कर्नाटक SSLC 1 और 2 परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। कर्नाटक एसएसएलसी परीक्षा 1 2026 18 मार्च से शुरू होगी और 1 अप्रैल तक जारी रहेगी। जबकि परीक्षा 2 18 मई से 25 मई के बीच आयोजित की जाएगी। जिन छात्रों ने पंजीकरण कराया है और जो बोर्ड परीक्षा 2026 में शामिल होंगे, वे यहां खबर से Karnataka SSLC I, II Timetable चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

इस बार, KSEAB ने सप्लीमेंट्री परीक्षाएं बंद कर दी हैं। इसके बजाय, छात्र अब कुल तीन assessments परीक्षा 1, परीक्षा 2 और परीक्षा 3 - दे सकते हैं।

Karnataka SSLC Exam 1 Time Table

  • परीक्षा 3 घंटे 15 मिनट की अवधि की होगी।
  • कन्नड़/प्रथम भाषा की परीक्षा 18 मई, 2026 (सोमवार) को सुबह 10:00 बजे आयोजित की जाएगी।
  • विज्ञान की परीक्षा 19 मई, 2026 (मंगलवार) को सुबह 10:00 बजे से 3 घंटे 15 मिनट की अवधि की होगी।
  • गणित की परीक्षा 21 मई को और सामाजिक विज्ञान की परीक्षा 23 मई, 2026 को आयोजित की जाएगी।
  • अर्थशास्त्र की परीक्षा संभवतः 25 मई, 2026 (सोमवार) को सुबह 10:00 बजे आयोजित की जाएगी।
  • अधिक जानकारी के लिए, वेबसाइट पर जा सकते हैं
Karnataka SSLC Exam 2 Tentative Timetable
  • परीक्षा 3 घंटे 15 मिनट की अवधि की होगी।
  • कन्नड़/प्रथम भाषा की परीक्षा 18 मई, 2026 (सोमवार) को सुबह 10:00 बजे आयोजित की जाएगी।
  • विज्ञान की परीक्षा 19 मई, 2026 (मंगलवार) को सुबह 10:00 बजे से 3 घंटे 15 मिनट की अवधि की होगी।
  • गणित की परीक्षा 21 मई को और सामाजिक विज्ञान की परीक्षा 23 मई, 2026 को आयोजित की जाएगी।
  • अर्थशास्त्र की परीक्षा संभवतः 25 मई, 2026 (सोमवार) को सुबह 10:00 बजे आयोजित की जाएगी।

यदि उम्मीदवार या उनके अभिभावक संभावित कार्यक्रम के विरुद्ध आपत्तियां दर्ज कराना चाहते हैं, तो वे 9 अक्टूबर, 2025 तक ऐसा कर सकते हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article