Karnataka 12th PUC Result 2024 Declared Today: कर्नाटक बोर्ड 12वीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए राहत की खबर है। कर्नाटक प्री-यूनिवर्सिटी सर्टिफिकेट परीक्षा का रिजल्ट आज सुबह 10 बजे जारी होने वाला है। Karnataka PUC Result 2024 की घोषणा सुबह 10 बजे की जाएगी। रिजल्ट की तारीख घोषित कर दी गई है। रिजल्ट चेक करने के लिए Karnataka Board की वेबसाइट- kseab.karnataka.gov.in पर जाना होगा।
Karnataka 12th PUC Result 2024 Live Updates: Check Here Online
कर्नाटक स्कूल एग्जाम बोर्ड की तरफ से रिजल्ट की तारीखों को लेकर जानकारी दी गई है। बोर्ड की तरफे से कक्षा 12वीं यानी Karnataka PUC Result 2024 की घोषणा ऑफिशियल वेबसाइट kseab.karnataka.gov.in पर होगी। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र रोल नंबर की मदद से अपनी मार्कशीट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका नीचे देख सकते हैं।
Karnataka PUC Result 2024 ऐसे करे चेक
- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट-kseab.karnataka.gov.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट की होम पेज पर Latest Results के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद Check Result 2024 for Karnataka PUC के लिंक पर जाना होगा।
- अगले पेज पर रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ से लॉगिन करें।
- रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
- रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
Karnataka Board 12th Result: कैसा था पिछले साल का रिजल्ट?
कर्नाटक बोर्ड की तरफ से पिछले साल 12वीं की परीक्षाएं 9 मार्च 2023 से 29 मार्च 2023 तक चली थीं। वहीं, रिजल्ट की घोषणा 21 अप्रैल 2023 को की गई। पिछले साल कुल 74.67 फीसदी छात्रों ने परीक्षा पास की थी। इस साल बोर्ड परीक्षाएं 1 मार्च से 22 मार्च 2024 तक आयोजित की गईं। अब रिजल्ट जारी होगा।
