JPSC Prelims Answer Key 2026 Released: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाकर JPSC Prelims Answer Key 2026 Download करके अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह एक महत्वपूर्ण अपडेट है, क्योंकि इससे रिजल्ट का अंदाजा हो जाता है। अगर आपको लगता है कि आंसर की कुछ गलत है और आपका जवाब सही है, तो आप इस आंसर की को चुनौती भी दे सकते हैं।
इस परीक्षा के लिए 221848 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था।
JPSC Answer Key 2026: कैसे करें डाउनलोड
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आंसर-की देख सकते हैं:
- सबसे पहले JPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए “Answer Key” सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद “JPSC Prelims Answer Key 2026 Link” को चुनें।
- आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- स्क्रीन पर आंसर-की दिखाई देगी, जिसे डाउनलोड कर लें

झारखंड सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा की आंसर की जारी
आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि
प्रोविजनल आंसर-की जारी होने के साथ ही आयोग ने आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। यदि किसी उम्मीदवार को किसी उत्तर पर आपत्ति है, तो वह आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज कर सकता है। इसके लिए अंतिम तिथि 24 अप्रैल 2026 तय की गई है, और शाम 5 बजे तक ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। निर्धारित समय के बाद कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
रिजल्ट का इंतजार
आंसर-की जारी होने के बाद अब उम्मीदवारों की नजर रिजल्ट पर है। संभावना है कि आपत्तियों की समीक्षा पूरी होने के बाद आयोग जल्द ही परिणाम घोषित करेगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे ताजा अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
