एजुकेशन

JNVST Class 6 Registration 2026: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में एडमिशन के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कब होगी परीक्षा

JNVST Class 6 Registration 2026: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने कक्षा 6 में एडमिशन के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय सिलेक्शन टेस्ट (JNVST) 2027 का ऑफिशियल नोटिफिकेशन और प्रॉस्पेक्टस जारी कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Image

JNVST Class 6 Registration 2026: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में एडमिशन के लिए आज से आवेदन शुरू

JNVST Class 6 Registration 2026: यदि आप भी जवाहर नवोदय विद्याल में कक्षा 6 में एडमिशन लेना चाहते हैं तो आपके लिए बड़ी (JNVST Class 6 Registration 2026) खबर है। नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने कक्षा 6 में एडमिशन के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय सिलेक्शन टेस्ट (JNVST) 2027 का ऑफिशियल नोटिफिकेशन और प्रॉस्पेक्टस जारी कर (JNVST Class 6 Registration) दिया है। योग्य और इच्छुक छात्र या अभिभावक ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। ऑफिशियल शेड्यूल के अनुसार, अप्लाई करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई, 2026 है।

जारी शेड्यूल के मुताबिक जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 में एडमिशन के लिए एंट्रेंस एग्जाम 28 नवंबर, 2026 को होगा। वहीं रिजल्ट मार्च या अप्रैल 2027 में घोषित किए जाएंगे। यहां आप जेएनवीएसटी कक्षा 6 में रजिस्ट्रेशन से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

JNVST Class 6 Admission Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन

स्टूडेंट्स JNVST परीक्षा में सिर्फ एक बार शामिल हो सकते हैं। इसके लिए छात्र एकेडमिक सेशन के दौरान किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में 5वीं क्लास में पढ़ाई करनी चाहिए। वह उस जिले के असली निवासी होने चाहिए जहां एडमिशन लिया जा रहा है। साथ ही मान्यता प्राप्त स्कूलों से 3, 4 और 5वीं क्लास की पढ़ाई पूरा किया होना जरूरी है। छात्र का जन्म 1 मई, 2015 और 31 जुलाई, 2017 के बीच हुआ होना चाहिए।

अपने जिले के स्कूल के लिए कर सकते हैं आवेदन

बता दें नवोदय विद्यालय समिति ने इस साल की एडमिशन प्रक्रिया के लिए जिले के हिसाब से एडमिशन का नियम लागू किया है। छात्र सिर्फ उसी जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए आवेदन कर सकते हैं जो उनके जिले में है। वहीं अगर कोई छात्र किसी पड़ोसी जिले के स्कूल में पढ़ता है तो वह स्कूल छात्र के घर से मात्र 10 किलोमीटर की दूरी के अंदर होना चाहिए।

JNVST Class 6 Registration 2026 Apply Online: कैसे करें रजिस्ट्रेशन

  1. सबसे पहले JNVST की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर Click here for Registration for Class VI JNVST (2027-28) लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म पूरा भरें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
  4. अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।

JNVST Class 6 Registration: 100 मार्क्स के 80 सवाल

बता दें जवाहर नवोदय विद्यालय का एंट्रेंस एग्जाम ऑफलाइन OMR मोड में आयोजित किया जाएगा। पेपर में 100 मार्क्स के कुल 80 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाएंगे। यहां प्रत्येक सही आंसर के 1.25 मार्क्स मिलेंगे और गलत जवाब के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article