JNVST Class 6 Answer Key 2025 Download: नवोदय विद्यालय समिति, एनवीएस ने जेएनवीएसटी कक्षा 6 भर्ती परीक्षा 2025 की आंसर की जारी कर दी है। बता दें, ये अस्थाई आंसर की है, जल्द ही रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। छात्र और उनके अभिभावक NVS की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in के माध्यम से JNVST Class 6 Answer Key 2025 Check व JNVST Class 6 Answer Key 2025 Download कर सकते हैं।
नवोदय विद्यालय समिति द्वारा बुधवार, 9 अप्रैल, 2025 को कक्षा 6वीं JNVST (जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा) 2025 के लिए कट-ऑफ अंक और आंसर की जारी की गई। परीक्षा 18 जनवरी, 2025 को आयोजित की गई थी।
नवोदय विद्यालय समिति ने विभिन्न सेट A, B, C, D, E, F, G, H, I, J, K, L के लिए आंसर की और कटऑफ अंक, 2025 जारी किए, साथ ही पंजाबी सेट A, B, C, D, E, F, G, H, I, J, K, L के लिए JNVST 2025 Answer Key और कटऑफ अंक भी जारी किए।
JNVST Class 6 Answer Key 2025: कैसे करें चेक
JNVST Class 6 Answer Key 2025 Link तक पहुंचने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:
- आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर JNVST Class 6 Answer Key 2025 Link पर क्लिक करें।
- JNVST Class 6 Answer Key 2025 Download करें, और इनका प्रिंटआउट लें।
- अधिक जानकारी के लिए कृपया आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in देखें।
छात्र जारी की गई JNVST Class 6 Answer Key 2025 से अपने उत्तरों का मिलान करके जांच कर सकते हैं। JNVST कटऑफ मार्क्स पीडीएफ में राज्य कोड, राज्य का नाम और जिले का नाम, ब्लॉक नंबर, लिंग, उम्मीदवार किस कोटा से संबंधित है और कटऑफ अंक जैसे विवरण शामिल हैं।
