JMI Distance Admission 2026: जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी (JMI) से डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन प्राप्त करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खबर है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। जो उम्मीदवार टेक्निकल कारणों या किसी अन्य वजह से आवेदन करने में पीछे रह गए थे, वह आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर एप्लीकेशन भर सकते हैं। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को admission.jmi.ac.in जाना है और नीचे दिए गए आसान स्टेप को फॉलो कर अपना फॉर्म भरना है।
क्या है आवेदन की अंतिम तिथि
बता दें कि जामिया के डिस्टेंस और ऑनलाइन कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि सोमवार 10 अगस्त की थी। लेकिन यूनिवर्सिटी ने छात्रों को राहत देने के लिए डेट को आगे बढ़ाने का फैसला लिया। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, अब आवेदन की नई डेट 8 सितंबर 2026 कर दी गई है। इसका अर्थ यह है कि उम्मीदवारों के पास कोर्स में प्रवेश के लिए रजिस्टर करने के लिए करीब एक महीने का समय है। पीछे छूटे उम्मीदवारों को सलाह है कि वह समय रहते प्रक्रिया पूरी करें और लास्ट डेट की दिक्कतों के इंतजार में न रहे।
कैसे करें डिस्टेंस कोर्स के लिए आवेदन
- डिस्टेंस और ऑनलाइन कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए न्यू रजिस्ट्रेशन के सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब मोबाइल नंबर और ईमेल के माध्यम से आवश्यक पर्सनल जानकारी जैसे नाम आदि दर्ज करें।
- अब, क्रिएट लॉगिन आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें और एप्लीकेशन डिटेल्स पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई शैक्षणिक और अन्य जानकारी दर्ज करें।
- मांगे गए सभी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी लगाएं।
- अब आवेदन फॉर्म को सबमिट करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
49 से बढ़कर 60 हुई डिस्टेंस व ऑनलाइन कोर्स
डिस्टेंस और ऑनलाइन कोर्स में प्रवेश लेने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि जामिया में कोर्स की संख्या बढ़कर 60 हो गई है। जी हां, पहले संस्थान द्वारा 49 कोर्स का संचालन किया जाता था। लेकिन अब नए 11 कोर्स जुड़ने के साथ यह संख्या 60 हो गई है। ऐसे में उम्मीदवार पुराने कोर्स के साथ नए कोर्स की लिस्ट को चेक करें और उसके अनुसार कोर्स का चुनाव करें।

JMI Distance Admission 2026
इस लिस्ट के आधार पर अगर उम्मीदवार इनमें से किसी विषय में शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं तो वह 8 सितंबर से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
बीएड और एमबीए परीक्षा की डेट में बदलाव
जेएमआई द्वारा न केवल डिस्टेंस लर्निंग और ऑनलाइन कोर्स के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाया गया है, बल्कि बीएड कोर्स और एमबीए प्रोग्राम में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा में भी बदलाव किया गया है। जी हां अब इन दोनों कोर्स में प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन 19 सितंबर 2026 में किया जाएगा। परीक्षार्थियों को तैयारी के लिए और समय मिल गया है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - तमिलनाडु सरकार ने पास किया NEET खत्म करने का प्रस्ताव, 12वीं के मार्क्स के आधार पर मेडिकल एडमिशन की मांग
कब आएगा एमबीए और बीएड का एडमिट कार्ड?
परीक्षा की तिथियों में बदलाव होने के कारण अब एडमिट कार्ड भी बाद में जारी किया जाएगा। बता दें कि परीक्षा का एडमिट कार्ड एग्जाम डेट से करीब 4 से 8 दिन पहले जारी किया जाएगा। इसमें परीक्षा के समय की जानकारी दी जाएगी और इससे संबंधित जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे, जिसका पालन सभी उम्मीदवारों को करना होगा।
