एजुकेशन

BPSC DSO AD Mains Result 2026: बीपीएसी डीएसओ एडी रिजल्ट bpsc.bihar.gov.in पर जारी, 124 छात्र इंटरव्यू के लिए सिलेक्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें परिणाम

BPSC DSO AD Mains Result 2026: बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा डीएसओ और एडी मुख्य परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर कर दी गई है। उम्मीदवार अपना परीणाम की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

BPSC DSO AD Mains Result 2026 (Photo - AI)

BPSC DSO AD Mains Result 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा सांख्यिकी पदाधिकारी/सहायक निदेशक (DSO/AD) के पदों पर आयोजित की गई मुख्य परीक्षा के रिजल्ट की राह देख रहे उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म हो गया है। बीपीएसी ने मुख्य परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in से अपने परिणाम चेक कर सकते हैं। नतीजों की घोषणा पीडीएफ फॉर्मेट में की गई है। नीचे दिए आसान स्टेप के माध्यम से अपने परीक्षा रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं।

कब और कितने पदों के लिए हुई थी परीक्षा?

बीपीएससी द्वारा डीएसओ और एडी मुख्य परीक्षा का आयोजन 29 और 30 जनवरी को किया गया था। लंबे इंतजार के बाज 11 अगस्त को रिजल्ट की घोषणा की गई है। इस परीक्षा में 483 उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिसमें से 124 उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए सिलेक्ट हुए हैं। बता दें कि भर्ती परीक्षा और इटंरव्यू का आयोजन 47 पदों को भरने के लिए किया गया है।

बीपीएससी डीएसओ/एडी मेन रिजल्ट ऐसे करें डाउनलोड

1. डीएसओ/एडी मेन परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।

2. वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए 'जिला सांख्यिती अधिकारी/सहायक निदेशक मुख्य परीक्षा (DSO/AD)' के दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

3. लिंक पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर पीडीएफ खुल जाएगी।

4. उम्मीदवार अब Ctrl+f बटन दबाकर अपना रोल नंबर चेक करें।

5. उम्मीदवार इस पीडीएफ को डाउनलोड करें और प्रिंट आउट भी लें।

इंटरव्यू की डेट और भर्ती से संबंधित लेटेस्ट जानकारी के लिए उम्मीदवारों को सलाह है कि वह आधिकारिक वेबसाट को रेगुल बेस पर चेक करते रहें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article