JKSSB Supervisor Result 2024 Download: JKSSB Supervisor Exam 2024 में भाग लेने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) ने पर्यवेक्षक यानी सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (jkssb.nic.in) के माध्यम से समाज कल्याण विभाग, जिला कैडर के तहत ओएमआर-आधारित लिखित परीक्षा के लिए परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने परीक्षा की फाइनल आंसर की भी जारी कर दी है।
JKSSB Supervisor Result 2024 Download करने का तरीका नीचे खबर में बताया गया है। बता दें, इस बार फाइनल आंसर की जारी की गई है, यानी अब आप आपत्ति नहीं कर सकेंगे, इससे पहले प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी जब आपत्ति उठाने का भी मौका दिया गया था। हालांकि प्रति प्रश्न 200 रुपये भी लिए गए थे, लेकिन जिनके आब्जेक्शन सही थे उन्हें उनकी फीस वापस कर दी जाएगी।
यह परीक्षा 23 जून 2024 को पूरे राज्य में आयोजित की गई थी। परिणाम बोर्ड की वेबसाइट यानी jkssb.nic.in पर जारी किया गया है। JKSSB Supervisor Result 2024 Pdf Download करने का तरीका जानें
JKSSB Supervisor Result 2024 How to Check
- JKSSB की वेबसाइट - jkssb.nic.in पर जाएं।
- What's New पर जाएं।
- Result/Score-sheet of Written Test for the post of Supervisor, Social Welfare Department - regarding. लिंक पर क्लिक करें।
- अगर फाइनल आंसर की देखनी हो तो इस लिंक पर क्लिक करें - Final Answer Key regarding Written Examination for the post of Supervisor, Social Welfare Department, held on 23.06.2024.
JKSSB पर्यवेक्षक रिजल्ट 2024 के बाद क्या होगा
परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन से संबंधित विवरण बाद में घोषित किए जाएंगे। इस परीक्षा में उपस्थित कुल 103118 उम्मीदवारों के अंक उपलब्ध हैं।
