एजुकेशन

JKSSB Recruitment 2026: जम्मू-कश्मीर में सरकारी नौकरी, 518 पदों पर होगी भर्ती, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन

जम्मू और कश्मीर सर्विसेज सेलेक्शन बोर्ड (JKSSB) ने विभिन्न सरकारी विभागों में 518 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार 10 सितंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 9 अक्टूबर 2026 है।

Image

जम्मू-कश्मीर में सरकारी नौकरी

जम्मू-कश्मीर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जम्मू और कश्मीर सर्विसेज सेलेक्शन बोर्ड (JKSSB) ने विभिन्न सरकारी विभागों में 518 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत कृषि उत्पादन, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, उच्च शिक्षा और श्रम एवं रोजगार विभाग में नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार 10 सितंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 9 अक्टूबर 2026 तय की गई है। आइये जानें किस विभाग में कितने पद भरे जाएंगे

भर्ती के तहत विभागवार रिक्तियां इस प्रकार हैं

स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग 421 पद
कृषि उत्पादन विभाग46 पद
उच्च शिक्षा विभाग 48 पद
श्रम एवं रोजगार विभाग 3 पद

कुल मिलाकर 518 पदों पर भर्ती की जाएगी।

JKSSB Recruitment 2026 - महत्वपूर्ण तारीखें
ऑनलाइन आवेदन शुरू10 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि9 अक्टूबर 2026
परीक्षा की तारीखबाद में घोषित की जाएगी
आवेदन शुल्क
  • सामान्य वर्ग: 600 रुपये
  • SC, ST-1, ST-2, EWS और PwBD उम्मीदवार: 500 रुपये

शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों के चयन के लिए पहले OMR आधारित वस्तुनिष्ठ (Objective) लिखित परीक्षा का आयोजन होगा, इसमें पास उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। लिखित परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर पर एक-चौथाई अंक की निगेटिव मार्किंग होगी।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

ऑनलाइन आवेदन करते समय उम्मीदवारों के पास ये दस्तावेज होने चाहिए:

  • डोमिसाइल सर्टिफिकेट
  • शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र
  • जन्मतिथि का प्रमाण
  • श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • वैध फोटो पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बोनाफाइड या इक्विवेलेंस सर्टिफिकेट (यदि आवश्यक हो)
  • संबंधित पद के लिए मांगे गए अन्य प्रमाण पत्र

उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह

आवेदन करने से पहले संबंधित पद की योग्यता, आयु सीमा और अन्य पात्रता शर्तों को आधिकारिक नोटिफिकेशन में अच्छी तरह पढ़ लें। आवेदन फॉर्म भरते समय सभी जानकारी सही-सही दर्ज करें और दस्तावेज स्पष्ट रूप से अपलोड करें। अंतिम तारीख का इंतजार करने के बजाय समय रहते आवेदन करना बेहतर रहेगा। आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद उसका प्रिंट और फीस की रसीद अपने पास सुरक्षित जरूर रखें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article