एजुकेशन

Punjab Police Exam 2026: पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की आंसर की हुई जारी, यहां से करें चेक

Punjab Police Exam 2026: पंजाब पुलिस ने डिस्ट्रिक्ट और आर्म्ड कैडर में 3,298 कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in से इसे चेक कर सकते हैं।

Image

पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की आंसर की हुई जारी, यहां से करें चेक (image - punjabpolice.gov.in/en/)

पंजाब पुलिस ने डिस्ट्रिक्ट और आर्म्ड कैडर में 3,298 कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी आंसर की और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की की मदद से उम्मीदवार अपने दिए गए जवाबों का मिलान कर सकते हैं और रिजल्ट आने से पहले अपने संभावित अंक का अनुमान लगा सकते हैं। जानें अगर किसी उत्तर पर आपत्ति है तो क्या करना होगा?

ऐसे डाउनलोड करें आंसर की

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं

  • सबसे पहले पंजाब पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए Answer Key लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करके लॉग इन करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर आपकी आंसर की और रिस्पॉन्स शीट दिखाई देगी।
  • इसे डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

अगर किसी उत्तर पर आपत्ति है तो क्या करें?

अगर किसी उम्मीदवार को किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है, तो वह ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकता है। हालांकि इसके लिए हो सकता है कि प्रति आपत्ति मामूली कुछ शुल्क देना पड़े। लेकिन यदि आपत्ति सही पाई जाती है, तो ऐसे में उस उम्मीदवार का शुल्क वापस भी कर दिया जाता है। ऑब्जेक्शन दर्ज करने की सुविधा 5 अगस्त शाम 4 बजे से शुरू हो चुकी है और 7 अगस्त 2026 शाम 4 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया है कि केवल ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से दर्ज की गई आपत्तियों पर ही विचार किया जाएगा। ईमेल, डाक, फोन या व्यक्तिगत रूप से भेजी गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी।

ऑब्जेक्शन दर्ज करते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • यदि जरूरी हो तो अधिकतम 500 कैरेक्टर में अपना कारण लिखें।
  • कम से कम एक सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
  • प्रत्येक आपत्ति के लिए 50 रुपये शुल्क देना होगा।
  • पेमेंट सफल होने के बाद उसकी रसीद डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।
  • सही प्रश्न और सही ऑब्जेक्शन कैटेगरी का चयन करें।
  • बिना ठोस कारण या प्रमाण के दर्ज की गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
  • सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट केवल PDF, JPG या JPEG फॉर्मेट में और अधिकतम 400 KB तक का होना चाहिए।

आगे क्या होगा?

ऑब्जेक्शन विंडो बंद होने के बाद विषय विशेषज्ञ सभी आपत्तियों की जांच करेंगे। यदि किसी उम्मीदवार की आपत्ति सही पाई जाती है, तो पंजाब पुलिस संशोधित (Revised) आंसर की जारी करेगी। अंतिम आंसर की के आधार पर ही पंजाब पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट तैयार किया जाएगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article