JKSSB invites online applications for 1815 Constable posts in Jammu and Kashmir: नए साल में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए गुड न्यूज है। जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) ने जम्मू-कश्मीर में 1815 कॉन्स्टेबल पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। अप्लाई करने की लास्ट डेट 17 फरवरी 2026 है। चयन लिखित परीक्षा, PST और PET के आधार पर होगा। इस भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे लास्ट डेट से पहले ही आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ सकते हैं। निर्धारित समय सीमा के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे और दोबारा मौका भी नहीं दिया जाएगा। बता दें कि आवेदन करने की लास्ट डेट 17 फरवरी 2026 तय की गई है।
कैसे करें आवेदन?
- उम्मीदवार सबसे पहले JKSSB की आधिकारिक वेबसाइट www.jkssb.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर मौजूद Apply सेक्शन पर क्लिक करें।
- वहां ‘JKSSB
Constable Recruitment 2026’ के लिंक को खोलें। - मांगी गई व्यक्तिगत जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन फॉर्म भरकर सबमिट करें।
- भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
आवेदन शुल्क
ऑनलाइन आवेदन करते समय उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क देना होगा। एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा जबकि अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 700 रुपये तय किया गया है।
चयन प्रक्रिया
कॉन्स्टेबल भर्ती की यह चयन प्रक्रिया कुल तीन चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण में लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा जिसमें मल्टीपल चॉइस प्रश्न पूछे जाएंगे। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अगले चरण में पीएसटी (फिजिकल स्टैण्डर्ड टेस्ट) और पीईटी (फिजिकल फिटनेस टेस्ट) के लिए बुलाया जाएगा। इस परीक्षा में गलत उत्तर पर एक-चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगी।
