JKBOSE Jammu Kashmir Board 11th Result 2023 Date and Time: जम्मू कश्मीर बोर्ड 11वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। जम्मू कश्मीर बोर्ड ऑफ एजुकेशन आज यानी 30 जून 2023 को कक्षा 11वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने बताया कि, जेकेबीओएसई ने छात्रों की कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर लिया है तथा छात्रों के अंको को साइट पर अपलोड करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। बोर्ड किसी भी वक्त रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in पर जाकर रोल नंबर वाइज अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
यहां पास होने के लिए छात्रों के प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 35 प्रतिशत मार्क्स होने चाहिए। यदि आपके किसी एक या दो विषय में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आते हैं, तो छात्रों कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए मौका दिया जाएगा। वहीं दो से अधिक विषयों में 35 मार्क्स से कम अंक आने पर छात्रों को फेल माना जाएगा। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
JKBOSE Jammu Kashmir Board 11th Result 2023: यहां करें चेक
- jkbose.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर
JKBOSE 11th Result 2023 लिंक पर क्लिक करें। - यहां अपना रोल नंबर व स्कूल कोड दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएग।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें या फिर इसकी एक छायाप्रति निकाल लें।
