एजुकेशन

JKBOSE 11th Class Result 2023: जम्मू कश्मीर बोर्ड 11वीं का रिजल्ट jkbose.nic.in से करें चेक

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jul 3, 2023, 11:47 AM IST

Jkbose 11th Class Result 2023 Search by Roll Number: जम्मू कश्मीर बोर्ड ऑफ एजुकेशन ने कक्षा 11वीं का रिजल्ट जारी करने की तैयारी कर ली है, इन रिजल्ट को जल्द ही पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा, छात्र आधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in पर जाकर अपने रोल नंबर से रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

Image

जम्मू कश्मीर बोर्ड 11वीं का रिजल्ट 2023

Jkbose 11th Class Result 2023 search by Roll Number: जम्मू कश्मीर बोर्ड 11वीं के छात्र क्रेडिंशियल के साथ तैयार हो जाएं, क्योंकि इन रिजल्ट की घोषणा अब कभी भी की जा सकती है। जम्मू कश्मीर बोर्ड ऑफ एजुकेशन ने कक्षा 11वीं का रिजल्ट जारी करने की तैयारी कर ली है, इन रिजल्ट को जल्द ही पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा, छात्र आधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in पर जाकर अपने रोल नंबर से रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

एक रिपोर्ट के अनुसार, जम्मू कश्मीर बोर्ड ऑफ एजुकेशन 2 से 3 जुलाई को कक्षा 11वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। रिपोर्ट से यह भी पता चला है कि जेकेबीओएसई ने छात्रों की कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर लिया है। इसके अलावा छात्रों के अंको को साइट पर अपलोड करने की प्रक्रिया भी लगभग खत्म होने को है। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र jkbose.nic.in से अपना स्कोर देख सकेंगे।

JKBOSE Jammu Kashmir Board 11th Result - कैसे देखें रिजल्ट

  • आधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, टॉप पर देखें 'रिजल्ट' नाम का टैब दिखेगा, इस पर क्लिक करें।
  • लॉगिन पेज पर एडमिट कार्ड से देख कर अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • JKBOSE Jammu Kashmir Board 11th Result स्क्रीन पर आ जाएगा।

कैसे मिलेगी जम्मू कश्मीर बोर्ड 11वीं की मार्कशीट

Jkbose 11th Result 2023 Notification के अनुसार, जम्मू कश्मीर बोर्ड 11वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद 15 दिन के अंदर ओरिजिनल मार्कशीट प्रोवाइड करा दी जाएगी, इसे लेने के लिए आपको संबंधित स्कूल में काॅन्टेक्ट करना होगा। जब तब आपको मार्कशीट नहीं मिलती है तब तक इंटरनेट पर जारी प्रमाण पत्र को वैलिड माना जाएगा।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article