LIVE
Sarkari Naukri-Result 2023: केंद्र और राज्य सरकारों ने इन विभागों में निकाली नौकरियां, 10वीं व 12वीं पास तुरंत करें आवेदन
Sarkari Result 2023, Sarkari Naukri Job 2023, SSC MTS 2023 Notification, Railway Bank Jobs: सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन अवसर है, इस समय केंद्र व राज्य सरकार लाखों संख्या में आवेदन मंगा रही हैं। टीचिंग जाॅब की बात करें, तो बिहार शिक्षक भर्ती के तहत 1.70 लाख पदों को भरा जाएगा, जबकि राजस्थान में भी प्रोफेसर के पदों पर भर्ती चल रही है, पुलिस जाॅब की बात करें तो यूपी पुलिस में 52000 से ज्यादा पदों पर भर्ती होने वाली है।
Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE - Check Latest Govt Jobs Here
बिहार, मध्य प्रदेश राज्य के अलावा आईटीबीपी जैसे सेक्टर में कांस्टेबल की नौकरी का मौका है। अन्य नौकरियों की बात करें, तो ईकाॅमर्स कंपनी अमेजन ने भारत में 20 लाख नौकरियों देने की बात कही है, इधर जल्द ही सीटेट व यूपीटेट परीक्षा को लेकर अपडेट आने वाला है।
JUL 01, 2023 09:07 IST
Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE - केवीएस पीआरटी रिजल्ट का इंतजार
केवीएस की ओर से पीआरटी परीक्षा का आयोजन 21 फरवरी से 28 फरवरी 2023 तक किया गया था। वहीं, इस परीक्षा के नतीजे अब अगले सप्ताह तक जारी किए जाने की संभावना है।
JUL 01, 2023 08:31 IST
Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE - बीपीएससी 69वीं प्रीलिम्स के लिए जल्द शुरू होंगे आवेदन
बिहार लोक सेवा आयोग ने 69वीं प्रीलिम्स परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर 15 जुलाई से 5 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
JUL 01, 2023 07:59 IST
Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE - बैंक में सरकारी नौकरी का मौका
इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने क्लर्क परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन ibps.in पर जारी कर दिया है। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 21 जुलाई निर्धारित की गई है।
JUL 01, 2023 07:16 IST
Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE - आरपीएससी आरएएस परीक्षा के लिए आज से करें आवेदन
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा परीक्षा के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर आज यानी 1 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
JUL 01, 2023 06:39 IST
Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE - जारी हुआ आईबीपीएस क्लर्क नोटिफिकेशन
इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने क्लर्क परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन ibps.in पर जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ibpsonline.ibps.in पर आज से आवेदन कर सकते हैं।
JUL 01, 2023 06:06 IST
Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE - एमटीएस व हवलदार के इतने पद खाली
कर्मचारी चयन आयोग ने मल्टी टास्किंग स्टाफ और हवलदार परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 21 जुलाई तक या उससे पहले तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से एमटीएस के 1198 और हवलदार के 360 पदों पर भर्ती की जाएगी।
JUN 30, 2023 23:23 IST
Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE - एमपी पुलिस में नौकरी का मौका
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल, भोपाल ने कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 10 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 7090 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
JUN 30, 2023 22:29 IST
Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE - घोषित हुआ एमपी पटवारी का रिजल्ट
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल ने पटवारी सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने नतीजे देख सकते हैं।
JUN 30, 2023 22:27 IST
Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE - आईटीबीपी में नौकरी के लिए करें अप्लाई
भारत तिब्बत सीमा पुलिस ने कांस्टेबल ड्राइवर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर 26 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
JUN 30, 2023 21:35 IST
Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE - DSSSB ने जारी किया एडमिट कार्ड
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड यानी DSSSB ने जुलाई में होने वाली परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया है। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
JUN 30, 2023 21:01 IST
Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE - आरएएस परीक्षा के तहत इतने पदों पर भर्ती
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा के तहत कुल 905 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन हाल ही में जारी किया है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई से शुरू कर दी जाएगी।
JUN 30, 2023 20:43 IST
Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE - बीपीएससी ने जारी किया 69वीं प्रीलिम्स का नोटिफिकशन
बिहार लोक सेवा आयोग ने 69वीं प्रीलिम्स परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जारी सूचना के अनुसार, इस परीक्षा के जरिए कुल 235 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
JUN 30, 2023 20:23 IST
Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE - जीडी कांस्टेबल पीईटी व पीएसटी रिजल्ट जारी
एसएससी ने जनरल ड्यूटी कांस्टेबल फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब मेडिकल टेस्ट में शामिल होना होगा।
JUN 30, 2023 19:36 IST
Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE - जारी हुआ एसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड
कर्मचारी चयन आयोग ने सीजीएल टियर 1 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से एसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
JUN 30, 2023 18:50 IST
Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE - जारी हुआ एसएससी एमटीएस नोटिफिकेशन
कर्मचारी चयन आयोग ने मल्टी टास्किंग स्टाफ और हवलदार परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर आज यानी 30 जून से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
JUN 30, 2023 18:04 IST
Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE: तकनीशियन के पदों पर वैकेंसी
Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE भारतीय सेना ने तकनीशियन के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो अभ्यर्थी 10वीं 12वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए।
JUN 30, 2023 17:55 IST
Sarkari Naukri Result 2023 LIVE: राजस्थान में सरकारी नौकरी
Sarkari Naukri Result 2023 LIVE: राजस्थान सरकार में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। बीते दिनों कैबिनेट बैठक के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंत्रालयों व विभागों में रिक्तियों को भरने का निर्देश दिया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
JUN 30, 2023 17:40 IST
Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE: आरबीआई ग्रेड बी एडमिट कार्ड
Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE भारतीय रिजर्व बैंक ग्रेड बी प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी हो गया है। यहां आवदेन करने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
JUN 30, 2023 17:37 IST
Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE: प्री नर्सिंग एडमिट कार्ड
Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE मध्य प्रदेश प्री नर्सिंग परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी हो गया है। यहां आवेदन करने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
JUN 30, 2023 17:11 IST
Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE: 69वीं प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट
Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE हाल ही में बिहार लोक सेवा आयोग ने 69वीं प्रीलिम्स परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती परीक्षा के जरिए कुल 236 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
