JIPMAT Registration 2024, JIPMAT Date Extended: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने ज्वाइंट इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 22 अप्रैल से बढ़ाकर 28 अप्रैल कर (JIPMAT Registration) दिया है। वहीं आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 28 अप्रैल 2024 शाम 11 बजकर 50 मिनट है। यदि आपके रजिस्ट्रेशन फॉर्म में किसी प्रकार की कोई गलती हो जाती है तो उम्मीदवार 1 मई 2024, शाम 11:50 तक इसमें करेक्शन कर ( JIPMAT Registration Extended) सकते हैं। ऐसे में यदि आप किसी कारणवश आवेदन करने में चूक गए थे तो आधिकारिक वेबसाइट jipmat.nta.ac.in पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं।
JIPMAT Exam Date: कब होगी जेआईपीएमएटी की परीक्षा
बता दें ज्वाइंट इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट परीक्षा 6 जून 2024 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक पाली में दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजकर 30 मिनट तक होगी। इसके लिए 4 दिन पहले यानी 2 जून को एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अभ्यर्थी अपनी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।JIPMAT Registration 2024
- exams.nta.ac.in//JIPMAT पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर JIPMAT 2024 Registration लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर एसएमएस के जरिए आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- भविष्य में संदर्भों के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
