एजुकेशन

CBSE Re-Evaluation : रात 10 बजे तक जमा हुए 28,000 से ज्यादा आवेदन, सीबीएसई ने दिया अपडेट

​बोर्ड ने जानकारी देते हुए कहा कि सीबीएसई का पोर्टल एक समय पर एक साथ लगभग 14,000 यूजर्स को सपोर्ट कर रहा है। रात 10 बजे तक 28,000 से भी ज्यादा छात्र सफलतापूर्वक अपना आवेदन जमा कर चुके हैं। साथ ही छात्रों की शिकायतों और सुझावों को ध्यान में रखते हुए पोर्टल में कई सुधार किए गए हैं।

Image

CBSE verification & Re-evaluation Portal update over 28000 submissions board gives update

CBSE Re-Evaluation: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 2 जून को CBSE कक्षा 12 पुनर्मूल्यांकन 2026 के लिए विंडो खोल दी है। पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 जून है। जिन छात्रों को उत्तर पुस्तिका की कॉपी मिल गई है, वे CBSE 12वीं पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। पुनर्मूल्यांकन के लिए शुल्क 25 रुपये है, जबकि सत्यापन के लिए यह 100 रुपये है। CBSE 12वीं परीक्षा 2026 के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन और शुल्क भुगतान ही स्वीकार किए जाएंगे। बोर्ड ने एक हेल्पलाइन नंबर भी शुरू किया है, जिस पर छात्र किसी भी प्रश्न के लिए संपर्क कर सकते हैं। इस बीच बोर्ड ने रीइव्लैयूएशन को लेकर अपडेट जारी किया है।

सीबीएसई ने दिया अपडेट

बोर्ड ने जानकारी देते हुए कहा कि सीबीएसई का पोर्टल एक समय पर एक साथ लगभग 14,000 यूजर्स को सपोर्ट कर रहा है। रात 10 बजे तक 28,000 से भी ज्यादा छात्र सफलतापूर्वक अपना आवेदन जमा कर चुके हैं। साथ ही छात्रों की शिकायतों और सुझावों को ध्यान में रखते हुए पोर्टल में कई सुधार किए गए हैं। बोर्ड ने बताया कि सीबीएसईकी तकनीकी टीमें लगातार निगरानी कर रह हैं ताकि पोर्टल सुरक्षित, भरोसेमंद और छात्रों के लिए सुविधाजनक बना रहे हैं।

बताते चलें कि इससे पहले सीबीएसई द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इस बार आवेदन प्रक्रिया में सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए आधार सत्यापन (Aadhaar Verification) को शामिल किया गया है। हालांकि बोर्ड ने उन छात्रों के लिए भी व्यवस्था की है जिनके पास स्वयं का आधार कार्ड उपलब्ध नहीं है। ऐसे छात्र अपने माता-पिता, अभिभावक या किसी निकट संबंधी के आधार नंबर का उपयोग कर सकते हैं। बोर्ड का कहना है कि इससे छात्रों की पहचान सुनिश्चित करने और आवेदन प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित एवं पारदर्शी बनाने में मदद मिलेगी।

अगर आधार नहीं तो क्या करें ?

सीबीएसई के अनुसार, अगर छात्र किसी अन्य व्यक्ति के आधार नंबर का उपयोग करते हैं, तो आवेदन के दौरान दर्ज किया जाने वाला नाम, जन्मतिथि और लिंग उसी व्यक्ति का होना चाहिए, जिसका आधार नंबर इस्तेमाल किया जा रहा है।

bhawana gupta
भावना किशोर author

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यू... और देखें

End of Article