Jharkhand Board 12th Result 2024 Date and Time, JAC Inter Result Kab Aayega: बिहार बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित किए जा चुके हैं। बिहार बोर्ड ने 23 मार्च को 12वीं और 31 मार्च को 10वीं कक्षा के परिणाम (Bihar Board Results 2024) घोषित कर दिए थे। अब अन्य राज्यों की बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्र अपने नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। झारखंड बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को भी अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। जानकारी के अनुसार, झारखंड एकेडमिक काउंसिल बहुत जल्द इंटर के रिजल्ट की तारीख व समय की घोषणा की जाएगी और इसी के साथ झारखंड बोर्ड 12वीं (JAC Intermediate Result) के छात्रों का रिजल्ट का इंतजार खत्म हो जाएगा। रिजल्ट घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। छात्र यहां अपने रोल नंबर, स्कूल कोड व डेट ऑफ बर्थ के जरिए परिणाम परिणाम चेक कर (Jharkhand Board Result) सकेंगे।
विश्वसनीय सूत्रों की मानें तो झारखंड एकेडमिक काउंसिल अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक या फिर मई के पहले सप्ताह में जारी कर (Jharkhand Board 12th Result) सकता है। मीडिया रिपोर्ट का भी दावा है कि अप्रैल के लास्ट में या मई माह के शुरुआत में इंटर का रिजल्ट जारी किया जा सकता है। हालांकि, बोर्ड की ओर से अभी तक कोई पक्की तारीख की घोषणा नहीं हुई है। रिजल्ट संबंधित सभी जानकारी के लिए jacresults.com पर जाएं।
Jharkhand Board 12th Result: इतने छात्रों का रजिस्ट्रेशन
इस बार Jharkhand Board 12th की परीक्षा फरवरी से मार्च के बीच आयोजित की गई थी। 12वीं की परीक्षा 6 फरवरी से शुरू होकर 26 फरवरी 2024 तक निर्धारित थी। परीक्षा के लिए कुल 7.50 लाख छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। इंटर की परीक्षा दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजकर 20 मिनट तक थी।
Jharkhand Board 12th Result 2024 official Websites
- jacresults.nic.in
- jac.jharkhand.gov.in
- jacresults.com
How To Check Jharkhand Board 12th Result 2024
- सबसे पहले Jharkhand Board की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर JAC Jharkhand Board Class 12th Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपको यहां रोल कोड एवं रोल नंबर दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
- अब रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
Jharkhand Board 12th Result: बीते साल कब आया था रिजल्ट
बीते साल यानी 2023 में झारखंड एकेडमिक काउंसिल, रांची ने कक्षा 12वीं साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट 23 मई को, आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट 30 मई और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट भी इसी के आसपास जारी किया था।
