Jharkhand Board 12th Result 2024 Date: झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद अब छात्रों को 12वीं के रिजल्ट का इंतजार है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की तरफ से झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट तैयार किया जा रहा है। बोर्ड की तरफ से 12वीं के तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट जल्द जारी होने वाला है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को झारखंड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट- jacresults.com पर मार्कशीट मिलेगी।
झारखंड बोर्ड 12वीं की परीक्षा 6 फरवरी से 26 फरवरी तक आयोजित हुई थी। छह फरवरी को 12वीं की वोकेशनल की परीक्षा से शुरुआत हुई थी और 26 फरवरी को राजनीतिक विज्ञान की परीक्षा के साथ इसका समापन हुआ था। परीक्षा का अब रिजल्ट जारी होने वाला है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए स्टेप्स से मार्कशीट चेक कर सकते हैं।
JAC 12th Result 2024 ऐसे करें चेक
- झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट - jacresults.com पर जाना होगा।
- वेबसाइट की होम पेज पर New Results के लिंक पर क्लिक करें।
- अगले पेज पर JAC 12th Result 2024 Link पर जाएं।
- अब रोल नंबर की मदद से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
- रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
3.44 लाख छात्रों को रिजल्ट का इंतजार
झारखंड बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा में 3,44,822 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जैक इंटरमीडिएट साइंस में 94,433, कॉमर्स में 25,907 और आर्ट्स में 2,24,502 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। अब सभी का रिजल्ट एक साथ जारी होगा। रिजल्ट जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट क्रैश होने की संभावना है। ऐसी स्थिति में छात्र अपनी मार्कशीट Digilocker पर भी देख सकते हैं।
JAC 12th Result 2024 on Digilocker
डिजिलॉकर पर झारखंंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाना होगा। वेबसाइट की होम पेज पर Jharkhand Board Results के लिंक पर जाएं। यहां अपने नाम और रोल से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन करने वाले छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट क्रैश होने पर भी अपनी मार्कशीट चेक कर सकते हैं।
