एजुकेशन

Jharkhand Board 10th Toppers 2024: झारखंड 10वीं में हजारीबाग की ज्योत्सना ज्योति को रैंक 1, एक ही स्कूल की 4 लड़कियां टॉपर, देखें लिस्ट

JAC Rankers 2024, Jharkhand Board Class 10th Toppers List 2024: झारखंड बोर्ड 10वीं में कुल 91 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं। बता दें कि इस साल हजारीबाग की ज्योत्सना ज्योति को रैंक 1 प्राप्त हुआ है। इस बार हजारीबाग के एक ही स्कूल की 4 लड़कियों ने टॉप 3 में जगह बनाई है।

Image

झारखंड बोर्ड 10वीं टॉपर्स लिस्ट 2024

Photo : iStock

JAC Rankers 2024, Jharkhand Board Class 10th Toppers List 2024: झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। इस साल झारखंड बोर्ड 10वीं में कुल 90.39 फीसदी छात्र पास हुए हैं। इस साल भी लड़कियों ने ही बाजी मारी है। झारखंड बोर्ड 10वीं में कुल 91 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं। बता दें कि इस साल हजारीबाग की ज्योत्सना ज्योति को रैंक 1 प्राप्त हुआ है। इस बार हजारीबाग के एक ही स्कूल की 4 लड़कियों ने टॉप 3 में जगह बनाई है।

झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट और टॉपर्स लिस्ट जारी हो गया है। झारखंड के हजारीबाग की रहने वाली ज्योत्सना ज्योति को रैंक 1 प्राप्त हुआ है। सना संजोरी 98.6 फीसदी मार्क्स के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। करिश्मा कुमारी और सृष्टि सौम्या 98.4 प्रतिशत अंक के साथ थर्ड टॉपर रहीं। ये सभी हजारीबाग के इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल की छात्राएं हैं।

Jharkhand Board 10th Toppers List 2024

रैंकनाममार्क्सस्कूल का नाम
1ज्योत्सना ज्योति496 मार्क्सइंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल हजारीबाग
2सना संजरी493 मार्क्सइंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल हजारीबाग
3करिश्मा कुमारी492 मार्क्स इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल हजारीबाग
3सृष्टि सौम्या492 मार्क्स इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल हजारीबाग
4प्रतिभा महतो491 मार्क्स उर्सुलिन कन्वेंट गर्ल्स हाई स्कूल , रांची
4सुमित कुमार महतो491 मार्क्ससेंट जॉन हाई स्कूल , रांची
4सुप्रिया कुमारी 491 मार्क्सइंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल हजारीबाग
5संभवी सुहाना490 मार्क्स सरस्वती विद्या मंदिर लातेहर
5सक्षम वर्मा490 मार्क्स आईटीएसवीएम हाई स्कूल चतरा
5फिजा फातिमा490 मार्क्स मिल्लत हाईस्कूल, धनबाद
5सुकृति कुमारी490 मार्क्स इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल हजारीबाग
5तनु राजमुक्ति490 मार्क्स इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल हजारीबाग

Jharkhand Board 10th Result 2024 कैसा रहा?

इस बार झारखंड बोर्ड 10वीं में कुल 90.39 फीसदी परिणाम रहा। इस साल 3 लाख 38 हजार 398 स्टूडेंट्स परीक्षा में पास हुए हैं। इनमें से 2,05,110 छात्र फर्स्ट डिवीजन से पास हुए हैं। 1,53,733 स्टूडेंट्स सेकंड डिवीजन में पास हुए। वहीं सिर्फ 19,555 छात्र थर्ड डिवीजन में पास हुए हैं।

इस बार लड़कियों का पासिंग परसेंटेज 91 रहा है। वहीं, लड़कों का पासिंग परसेंटेज 89.70 रहा। बोर्ड का कहना है कि अगले 10 दिनों में झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा। इसके लिए नोटिस जल्द जारी होगा।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article