एजुकेशन

JEECUP 2026: राउंड 6 काउंसलिंग के लिए च्वाइस फिलिंग शुरू, 23 अगस्त तक भरें विकल्प

JEECUP ने 2026 काउंसलिंग के राउंड 6 के लिए च्वाइस फिलिंग शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार सरकारी या निजी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश लेना चाहते हैं, वे अपनी पसंद के कॉलेज और ब्रांच चुन सकते हैं।

Image

JEECUP 2026: राउंड 6 काउंसलिंग के लिए च्वाइस फिलिंग शुरू (Image - ChatGPT)

JEECUP Counselling 2026 Round 6 Choice Filling Begins: उत्तर प्रदेश में पॉलिटेक्निक पाठ्यक्रमों में दाखिले का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए जरूरी खबर है। ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसिल, उत्तर प्रदेश (JEECUP) ने 2026 काउंसलिंग के राउंड 6 के लिए च्वाइस फिलिंग शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार सरकारी या निजी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश लेना चाहते हैं, वे अपनी पसंद के कॉलेज और ब्रांच चुन सकते हैं। उम्मीदवार 23 अगस्त 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर च्वाइस फिलिंग कर सकते हैं। राउंड 6 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 24 अगस्त को जारी किया जाएगा। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड इस्तेमाल करना होगा। जानें कौन से उम्मीदवार राउंड 6 में ले सकते हैं हिस्सा?

JEECUP काउंसलिंग के छठे राउंड में केवल वे उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं, जिन्हें राउंड 1 से 5 तक किसी भी कॉलेज में सीट नहीं मिली है। च्वाइस फिलिंग के दौरान उम्मीदवार अपनी पसंद के कॉलेज और ब्रांच को प्राथमिकता के अनुसार चुन सकते हैं। विकल्प भरते समय उम्मीदवारों को खास सावधानी रखनी चाहिए, क्योंकि लॉक किए गए विकल्पों के आधार पर ही सीट अलॉटमेंट किया जाएगा।

राउंड 6 में सीट मिलने के बाद उम्मीदवार 25 से 29 अगस्त 2026 के बीच अपनी सीट को फ्रीज कर सकते हैं और निर्धारित सिक्योरिटी या काउंसलिंग फीस जमा कर सकते हैं। अगर किसी उम्मीदवार को राउंड 6 में मिली सीट पसंद नहीं आती है और वह आगे राउंड 7 की काउंसलिंग में शामिल होना चाहता है, तो वह 30 अगस्त से सीट वापस लेने के विकल्प का इस्तेमाल कर सकता है।

ऐसे भरें JEECUP राउंड 6 की च्वाइस

उम्मीदवारों को च्वाइस फिलिंग के लिए सबसे पहले JEECUP की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद काउंसलिंग सेक्शन में जाकर एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करना होगा। लॉगिन करने के बाद च्वाइस फिलिंग का विकल्प दिखाई देगा। यहां उम्मीदवार अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स जोड़ सकते हैं। जरूरत के अनुसार किसी विकल्प को हटाने या उसकी प्राथमिकता बदलने की सुविधा भी मिलेगी।

सभी विकल्पों को ध्यान से जांचने के बाद उन्हें लॉक करके सबमिट करना होगा। इसके बाद कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करके सुरक्षित रख लेना बेहतर रहेगा।

काउंसलिंग के दौरान उम्मीदवारों को अपनी मार्कशीट और शैक्षणिक प्रमाणपत्र, जन्मतिथि प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, कैटेगरी सर्टिफिकेट और लागू होने पर सब-कैटेगरी सर्टिफिकेट तैयार रखना चाहिए। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे 23 अगस्त की अंतिम तारीख का इंतजार न करें और समय रहते अपनी च्वाइस लॉक कर दें। सीट अलॉटमेंट और आगे की काउंसलिंग से जुड़ी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट देखते रहें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article