एजुकेशन

JEECUP Answer Key 2025: यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2025 की आंसर की, jeecup.admissions.nic.in से ऐसे करें डाउनलोड

JEECUP Answer Key 2025: JEECUP उत्तर कुंजी 2025 आज जारी की जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर अनंतिम उत्तर कुंजी देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

JEECUP Answer key 2025

JEECUP Answer Key 2025: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश आज, 13 जून, 2025 को यूपी पॉलिटेक्निक उत्तर कुंजी प्रकाशित करेगा। The Joint Entrance Examination Council, Uttar Pradesh (JEECUP) आज यूपीजेईई की आंसर की जारी कर सकता है। आंसर की देखने के बाद आप अपने उत्तरों की समीक्षा कर पाएंगे। प्रवेश परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट: jeecup.admissions.nic.in पर लॉगिन क्रेडेंशियल सबमिट करके अनंतिम उत्तर कुंजी देख और डाउनलोड कर सकते हैं। JEECUP उत्तर कुंजी 2025 की मदद से, उम्मीदवार अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। यदि उन्हें अस्थायी कुंजी में किसी प्रकार की त्रुटि या विसंगति मिलती है, तो वे 15 जून, 2025 तक 100 रुपये प्रति चुनौती का भुगतान करके उस पर आपत्ति उठा सकते हैं।

How to Download JEECUP Answer Key 2025?

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: jeecup.admissions.nic.in

चरण 2: उपलब्ध UP Polytechnic Answer Key 2025 डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें

चरण 3: लॉगिन क्रेडेंशियल सबमिट करें

चरण 4: JEECUP Answer Key 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगी

चरण 5: PDF देखें और डाउनलोड करें

चरण 6: इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें

ऑबजेक्शन विंडो बंद होने के बाद, विषय विशेषज्ञ उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियों की समीक्षा करना शुरू कर देंगे। यदि उनमें से कोई भी सही पाया जाता है, तो अंतिम/संशोधित उत्तर कुंजी जारी की जाएगी, जिसके आधार पर JEECUP परिणाम 2025 की घोषणा की जाएगी।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article