एजुकेशन

JEECUP Answer Key 2025 PDF: यूपी जेईई आंसर-की पीडीएफ लिंक, एक क्लिक से ऐसे करें डाउनलोड

JEECUP Answer Key 2025 PDF Download Link at jeecup.admissions.nic.in: ज्वाइंट एंटरेंस एग्जामिनेशन काउंसिल, उत्तर प्रदेश (JEECUP) की ओर से यूपीजेईई परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जारी की जाएगी।

Image

JEECUP Answer Key 2025

JEECUP Answer Key 2025 PDF Download Link at jeecup.admissions.nic.in: यूपीजेईई की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। ज्वाइंट एंटरेंस एग्जामिनेशन काउंसिल, उत्तर प्रदेश (JEECUP) की ओर से यूपीजेईई परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की आज जारी किए जाने की संभावना है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in से आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी यूपीजेईई आंसर-की 2025 पीडीएफ की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

JEECUP Answer Key 2025: ऑनलाइन दर्ज कराएं आपत्ति

यूपीजेईई एग्जाम का आयोजन 5 जून से 13 जून 2025 तक किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की किसी भी वक्त जारी की जा सकती है। यूपी जेईई आंसर-की जारी होने के बाद अभ्यर्थी किसी भी सवाल या जवाब पर तय समय के अंदर ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए निर्धारित शुल्क का भुगातन भी करना होगा। बता दें कि यूपी जेईई आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा।

How to download JEECUP Answer Key 2025

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर यूपी जेईई आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी आंसर-की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

JEECUP Result 2025: पॉलिटेक्निक कॉलेजों में मिलेगा प्रवेश

यूपीजेईई परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को फिर काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होगा। इस प्रक्रिया के माध्यम से राज्य के सरकारी और निजी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article