UP Polytechnic Admission 2024: उत्तर प्रदेश के पॉलिटेक्निक कॉलेज में एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम काउंसिल उत्तर प्रदेश (JEECUP 2024) परीक्षा स्थगित हो गई है। काउंसिल की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, अब कैंडिडेट्स 10 मई 2024 तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 जनवरी 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 4 मार्च 2024 तक का समय मिला था और प्रवेश परीक्षा 16 मार्च से 22 मार्च 2024 तक होने वाली थी। अब परीक्षा की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे थें। इस बीच परीक्षा स्थगित होने की खबर सामने आई है।
UP Polytechnic Exam के लिए आवेदन की आखिरी तारीख
ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम काउंसिल उत्तर प्रदेश (JEECUP 2024) परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 10 मई कर दी गई है। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।
स्टेप 1: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2: वेबसाइट की होम पेज पर Latest Exams के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अगले पेज पर Application form Submission for JEECUP 2024 Apply Here के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4: इसके बाद मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
स्टेप 5: रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
स्टेप 6: आवेदन होने के बाद प्रिंट ले लें।
JEECUP 2024 एग्जाम पैटर्न
JEECUP परीक्षा का सिलेबस सभी कोर्स के लिए अलग-अलग है। यूपीजेईई पॉलिटेक्निक परीक्षा 2 घंटे और 30 मिनट के लिए आयोजित की जाएगी। प्रश्न पत्र में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। अंकन योजना के अनुसार, उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपडेट न छूटने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें।
