JEECUP Registration 2023, UPJEE Exam Date 2023: ज्वाइंट एंटरेंस एग्जामिनेशन काउंसिल, उत्तर प्रदेश (JEECUP) ने उत्तर प्रदेश ज्वाइंट एंटरेंस एग्जामिनेशन फॉर पॉलिटेक्निक (UPJEE) के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। अब योग्य अभ्यर्थी यूपीजेईई के लिए आधिकारिक वेबसाइट jeecup.nic.in पर 10 जून तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 6 मार्च से शुरू की गई थी।
UPJEE Exam Date 2023: ऐसी होगी यूजी जेईई परीक्षा
यूपी जेईई परीक्षा में फिजिक्स, केमेस्ट्री और मैथ्स से कुल 120 सावल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 150 मिनट का समय मिलेगा। प्रत्येक सही जवाब पर 4 अंक दिए जाएंगे। वहीं, गलत जवाब पर 1 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी।
UP JEE Exam 2023: कब होगी परीक्षा
यूपी जेईई परीक्षा की सटीक तारीख फिलहाल नहीं घोषित की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह परीक्षा जुलाई में होगी और इसका एडमिट कार्ड परीक्षा के एक सप्ताह पहले जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स
How to apply online for UPJEE 2023
- आधिकारिक वेबसाइट jeecup.nic.in पर जाएं।
- इसके बाद यूपी जेईई 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- फिर मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- फिर जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा कर दें।
यूपी जेईई के लिए अभ्यर्थी 10 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए जनरल/ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 300 रुपए और एसएससी/एसएसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 200 रुपए शुल्क देना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
