JEE Main City Slip 2026 : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) से उम्मीद है कि वो जल्द ही Joint Entrance Examination (JEE) Main Session 2 के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर देगी। जारी होने के बाद, छात्र आधिकारिक वेबसाइट - jeemain.nta.ac.in से सिटी स्लिप देख और डाउनलोड कर सकेंगे। सिटी स्लिप में उस शहर के बारे में जानकारी होगी जहां उम्मीदवार JEE Main परीक्षा देंगे। यह छात्रों को परीक्षा की तारीखों से काफी पहले ही अपने रहने और आने-जाने की प्लानिंग बनाने में मदद करती है।
बता दें कि Session 2 की परीक्षा Computer Based Test (CBT) मोड में 2 अप्रैल से 9 अप्रैल तक पूरे भारत में और देश के बाहर कुछ शहरों में आयोजित की जाएगी।
JEE Main 2026 सेशन 2 की सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें? How to dwonload Jee Mains Session 2 City Slip:
- ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर Candidate Activity बोर्ड के तहत Session 2 city intimation slip लिंक पर क्लिक करें।
- अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालें।
- आपकी सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सेव कर लें।
- सेशन 2 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो 13 मार्च, 2026 को बंद हो गई थी।
JEE Main 2026 सेशन 1 परीक्षा JEE Mains Session 1 Exam
सेशन 1 की परीक्षा 21 जनवरी से 29 जनवरी तक कंप्यूटर-बेस्ड मोड में आयोजित की गई थी। परीक्षा हर दिन दो शिफ्ट में हुई थी - सुबह की शिफ्ट 9 AM से 12 बजे दोपहर तक और दोपहर की शिफ्ट 3 PM से 6 PM तक।
JEE Mains पिछले सालों के प्रश्न पत्र
JEE Mains के पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र और उनके हल उम्मीदवारों को हर शिफ्ट के कठिनाई स्तर को समझने में मदद करेंगे। वे टॉपिक के हिसाब से वेटेज का विश्लेषण कर सकते हैं, और आधिकारिक आंसर-की का इस्तेमाल करके अपने जवाबों को क्रॉस-चेक कर सकते हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार, JEE Mains के पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों को हल करने से उन उम्मीदवारों को मदद मिलेगी जो आने वाली परीक्षाओं और JEE Advanced की तैयारी कर रहे हैं। JEE Mains 2026 के दूसरे सेशन के प्रश्न पत्र में तीन सेक्शन होंगे - Physics, Chemistry और Mathematics, जिनमें कुल 90 प्रश्न होंगे।
