एजुकेशन

JEE Mains Result 2026: कब जारी होगा जेईई मेन परीक्षा का रिजल्ट, जानें आंसर की डाउनलोड करने का तरीका

JEE Mains Result/Final Answer Key: जेईई मेन प्रोविजनल आंसर की 4 फरवरी को जारी की गई थी और कैंडिडेट्स को 6 फरवरी तक हर सवाल के लिए ₹200 देकर गलतियों को चैलेंज करने का समय दिया गया था। सभी ऑब्जेक्शन देखने के बाद NTA ने फाइनल आंसर की तैयार की है, जो रिजल्ट कैलकुलेशन के लिए जरूरी होगी। वहीं रिजल्ट भी जल्द ही जारी हो सकता है।

JEE Mains Result 2026

JEE Mains Result 2026

JEE Mains 2025 Session 1 Result 2026 : आज नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जेईई मेन की फाइनल आंसर की जारी करेगी फाइनल आंसर की जारी होने के साथ सेशन 1 का रिजल्ट भी घोषित होना है। JEE Main 2026 सेशन 1 21 जनवरी से 29 जनवरी 2026 तक 10 शिफ्ट में आयोजित किया गया था, जबकि BArch और BPlanning के लिए पेपर-2 29 जनवरी को आयोजित किया गया था। इसमें कुल 13.5 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्टर किया था और 13 लाख से भी ज्यादा उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे।

बताते चलें कि जेईई मेन प्रोविजनल आंसर की 4 फरवरी को जारी की गई थी और कैंडिडेट्स को 6 फरवरी तक हर सवाल के लिए ₹200 देकर गलतियों को चैलेंज करने का समय दिया गया था। सभी ऑब्जेक्शन देखने के बाद NTA ने फाइनल आंसर की तैयार की है, जो रिजल्ट कैलकुलेशन के लिए जरूरी होगी।

JEE Main 2026 आंसर की : फाइनल आंसर की कहां चेक करें? Where to check JEE Mains FInal Answer Key

JEE Main 2026 आंसर की- जो कैंडिडेट सेशन 1 जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन में शामिल हुए हैं, वे NTA JEE की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर फाइनल आंसर की चेक कर सकते हैं।

JEE Main 2026 आंसर की कैसे चेक करें? How to Check and Download JEE Mains Answer Key 2026:

  • NTA JEE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • JEE Main 2026 फाइनल आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नई PDF फाइल खुलेगी।
  • फाइनल आंसर की चेक करें और इसे डाउनलोड करें।
एक बार जारी होने के बाद कैंडिडेट्स सही जवाबों के लिए +4 और गलत MCQs के लिए –1 की मार्किंग स्कीम का इस्तेमाल करके अपने अनुमानित रॉ स्कोर को कैलकुलेट करने के लिए फाइनल आंसर की का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि फाइनल रिजल्ट NTA पर्सेंटाइल में अनाउंस किया जाएगा रॉ मार्क्स में नहीं। पर्सेंटाइल को शिफ्ट में अलग-अलग डिफिकल्टी लेवल को ध्यान में रखते हुए नॉर्मलाइजेशन मेथड का इस्तेमाल करके कैलकुलेट किया जाता है।

पिछले ट्रेंड्स के आधार पर जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को JEE एडवांस्ड 2026 के लिए क्वालिफाई करने के लिए लगभग 90–100 मार्क्स की जरूरत हो सकती है, जो आम तौर पर 93–95 पर्सेंटाइल होता है। टॉप 2.5 लाख कैंडिडेट्स JEE एडवांस्ड के लिए अप्लाई करने के लिए एलिजिबल होंगे।

JEE मेन स्कोर का इस्तेमाल NITs, IIITs, और GFTIs में एडमिशन के लिए किया जाता है, और यह JEE एडवांस्ड के गेटवे के तौर पर भी काम करता है। जो कैंडिडेट अपने स्कोर में सुधार करना चाहते हैं, उन्हें JEE Main 2026 सेशन 2 में एक और मौका मिलेगा, जो 2 अप्रैल से 9 अप्रैल 2026 तक होगा।

कुसुम भट्ट
कुसुम भट्ट author

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्... और देखें

End of Article