एजुकेशन

JEE Mains 2025 Notification: जारी हुआ जईई मेन्स नोटिफिकेशन, आज से करें अप्लाई, जानें कब होगी परीक्षा

JEE Mains 2025 Notification: जेईई मेन्स परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन्स 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी जेईई मेन्स सेशन 1 एग्जाम 2025 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर आज याननी 28 अक्टूबर से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Image

JEE Mains 2025 Notification

JEE Mains 2025 Notification: जेईई मेन्स परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन्स 2025 का नोटिफिकेशन (JEE Main Notification 2025) जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी जेईई मेन्स सेशन 1 एग्जाम 2025 (JEE Mains Session 1 Exam 2025) के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर आज यानी 28 अक्टूबर 2024 से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ध्यान रहे कि जेईई मेन्स 2025 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 22 नवंबर 2024 निर्धारित की गई है।

JEE Mains Session 1 Exam 2025: इस तारीख को होगी परीक्षा

एनटीए द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, जेईई मेन्स सेशन 1 एग्जाम का आयोजन 22 जनवरी से 31 जनवरी 2025 तक किया जाएगा। वहीं, इस परीक्षा की सिटी स्लिप जनवरी के पहले सप्ताह में जारी की जाएगी। जबकि, जेईई मेन्स एडमिट कार्ड परीक्षा के तीन दिन पहले वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। बता दें कि जेईई मेन्स रिजल्ट की घोषणा 12 फरवरी 2025 को होगी।

How to apply for JEE Mains Exam 2025

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लि करें।
  • फिर यूजरनेम और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें।
  • इसके बाद आवेदन के लिए मांगी जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
ये भी पढ़ें: दिवाली से लेकर छठ पूजा तक, जानें किस राज्य में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल

JEE Mains Session 1 Exam 2025: कितना देना होगा शुल्क

जेईई मेन सेशन 1 एग्जाम के लिए अनारक्षित वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों को 1000 रुपये और ईडब्ल्यूएस/ओबीसी वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों को 900 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, महिला अभ्यर्थियों को 800 रुपये और एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी/ ट्रांसजेंडर श्रेणी के अभ्यर्थियों को 500 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article