एजुकेशन

AAI Recruitment 2026: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने 389 पदों निकाली भर्ती, यहां देखें एलिजिबिलिटी, सैलरी और चयन प्रक्रिया

AAI Recruitment 2026: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के विभिन्न विभागों में 389 रिक्त पदों भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। इसके लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार www.aai.aero से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Image

AAI Recruitment 2026 (Photo - AI)

AAI Recruitment 2026: यदि आप सिविल एविएशन सेक्टर में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए एक शानदार अवसर आया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव के 389 रिक्त पदों को भरने के लिए आधिकारिक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। इस नोटिफिकेशन के अनुसार, एएआई के कई विभागों में भर्ती निकाली है, जिसके लिए इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी एएआई की आधिकारिक वेबसाइट www.aai.aero पर जाकर इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

किन-किन विभागों में निकली हैं नौकरियां?

सिविल एवं इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
फाइनेंस (Finance)
इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT)
आर्किटेक्चर और लॉ (Law)
फायर सर्विस (Fire Service)
ऑपरेशंस एवं कमर्शियल
कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन

किन पदों पर निकाली है भर्ती

पद का नामवैकेंसी
मैनेजर (इंजीनियर सिविल)145
मैनेजर (इंजीनियर इलेक्ट्रिकल)16
मैनेजर (फाइनेंस)34
मैनेजर (इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी)5
मैनेजर (आर्किटेक्चर)4
मैनेजर (लॉ)2
मैनेजर (फायर सर्विस)14
मैनेजर (ऑपरेशंस)28
मैनेजर (कमर्शियल)9
मैनेजर (कॉर्पोरेट प्लानिंग एंड मैनेजमेंट सर्विसेज)1
मैनेजर कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन2
जूनियर एग्जीक्यूटिव (फाइनेंस)36
जूनियर एग्जीक्यूटिव (लॉ)6
जूनियर एग्जीक्यूटिव (ऑपरेशंस)79
जूनियर एग्जीक्यूटिव (सर्वे एंड कॉर्टोग्राफी)8
कुल389

भर्ती के लिए आयु सीमा

मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों के लिए आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है। जारी नोटिफिकेशन के लिए अनुसार, मैनेजर पद के लिए अधिकतम आयु 32 वर्ष होनी चाहिए, जबकि जूनियर एग्जीक्यूटिव पद के लिए अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवारों की आयु की गणना 7 सितंबर 2026 की तिथि को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित श्रेणियों के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

भर्ती के लिए क्या है शैक्षणिक योग्यता

पद का नाम (AAI Vacancy)योग्यता
मैनेजर (इंजीनियर सिविल)इंजीनियरिंग में बैचलर या सिविल टेक्नोलॉजी डिग्री के साथ 3 साल का अनुभव
मैनेजर (इंजीनियर इलेक्ट्रिकल)इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री/ इलेक्ट्रिकल टेक्नोलॉजी के साथ 3 साल का अनुभव
मैनेजर (फाइनेंस)बिजनेस एडमिनिस्ट्रेश में मास्टर्स/ मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा के साथ 3 साल का अनुभव
मैनेजर (इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी)इंजीनियरिंग/कंप्यूटर साइंस टेक्नोलॉजी/कंप्यूटर इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री या एमसीए के साथ 3 साल का एक्सपीरियंस
मैनेजर (आर्किटेक्चर)आर्किटेक्चर में बैचलर डिग्री और आर्किटेक्चर काउंसिल में रजिस्ट्रेशन हो। 3 साल का इसी फील्ड में एक्सपीरियंस
मैनेजर (लॉ)लॉ में प्रोफेशनल डिग्री, बार काउंसिल में रजिस्टर्ड और 3 साल का लॉ में अनुभव।
मैनेजर (फायर सर्विस)इंजीनियरिंग/फायर इंजीनियरिंग टेक/मैकेनिकल इंजीनियरिंग/ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री और 3 साल का अनुभव।
मैनेजर (ऑपरेशंस)
मैनेजर (कमर्शियल)रेगुलर ग्रेजुएट और एमबीए या इंजीनियरिंग में बैचलर की डिग्री+ 3 साल का एक्सपीरियंस।
मैनेजर (कॉर्पोरेट प्लानिंग एंड मैनेजमेंट सर्विसेज)मैथिमेटिकल स्टेटिस्टिक्स/ऑपरेशन रिसर्च/स्टेटिक्स/अप्लायड स्टेटिस्टिक्स आदि के साथ 3 साल का पोस्ट क्वालिफिकेशन वर्क एक्सपीरियंस
मैनेजर कॉर्पोरेट कम्युनिकेशनमास कम्युनिकेशन/जर्नलिज्म/लिटरेचर में बैचलर डिग्री या पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री/2 साल का फुल टाइम डिप्लोमा के साथ 3 साल का अनुभव।
जूनियर एग्जीक्यूटिव (फाइनेंस)फाइनेंस में मास्टर्स इन बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन/ मैनेजमेट में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा/कोस्ट अकाउंटेंट/चार्टेड अकाउंटेंट या चार्टेड फाइनेंशियल एनाटिक्स की डिग्री। (फ्रेशर)
जूनियर एग्जीक्यूटिव (लॉ)लॉ की प्रोफेशल डिग्री के साथ अभ्यर्थी बार काउंसिल में रिजस्टर्ड होने के योग्य हों। (फ्रेशर)
जूनियर एग्जीक्यूटिव (ऑपरेशंस)साइंस में ग्रेजुएट के साथ 2 साल की रेगुलर एमबीए। (फ्रेशर)
जूनियर एग्जीक्यूटिव (सर्वे एंड कॉर्टोग्राफी)सिविल टेक्नोलॉजी या इंजीनियरिंग में बैचलर की डिग्री या साइंस में मास्टर्स, रिमोट सेंसिग में मास्टर्स आदि की डिग्री। (फ्रेशर)

सैलरी और मिलने वाली सुविधाएं

चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक सैलरी पैकेज के साथ विभिन्न भत्ते भी मिलेंगे:

मैनेजर (ग्रुप 'ए' - E-3 लेवल)60,000 से 1,80,000 रुपये
जूनियर एग्जीक्यूटिव (ग्रुप 'बी' - E-1 लेवल):40,000 से 1,40,000 रुपये

अन्य लाभ: बेसिक पे के अलावा महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), सीपीएफ (CPF), ग्रेच्युटी, मेडिकल सुविधाएं और सोशल सिक्योरिटी स्कीम का लाभ भी मिलेगा।

कब से शुरु होंगे आवेदन

एएआई के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 अगस्त 2026 से शुरू होगी। भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के लिए करीब एक महीने का समय है, क्योंकि आवेदन की लास्ट डेट 7 सितंबर 2026 तय की गई है।

चयन प्रक्रिया

भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन निम्नलिखित चरणों के माध्यम से की जाएगी। इसमें पहला चरण सीबीटी यानी कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट होगा। इस परीक्षा को पास करने वाले सफल उम्मीदवारों को फिर इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए आमंत्रित किया जाएगा। ृ

कुछ विशेष पदों के लिए योग्यता

फायर सर्विस मैनेजर पद के लिए अभ्यर्थियों को फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और ड्राइविंग टेस्ट देना होगा। वहीं एयरपोर्ट ऑपरेशन पद के लिए मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव (एयरपोर्ट ऑपरेशंस) पदों के लिए अभ्यर्थियों के पास लाइट मोटर व्हीकल (LMV) का ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article