एजुकेशन

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़ा फैसले, इन नौकरियों में देगी अग्निवीरों को 10 फीसदी का आरक्षण, मिलेंगे रोजगार के बेहतर अवसर

Reservation for Agniveer: छत्तीसगढ़ सरकार ने अग्निवीरों के लिए एक बड़ा फैसला लेते हुए राज्य की कुछ सरकारी नौकरियों में उन्हें 10 प्रतिशत का आरक्षण देने का ऐतिहासिक फैसला लिया गया है।

Image

इन नौकरियों में देगी अग्निवीरों को 10 फीसदी का आरक्षण (Photo - AI)

Reservation for Agniveer: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित हुए एक कैबिनेट बैठक में राज्य के युवाओं और किसानों के हित में बेहद महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। राज्य सरकार ने इसमें सबसे बड़ा फैसला भारतीय सशस्त्र बलों में चार साल का सेवा कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा करने वाले अग्निवीरों के लिए लिया है। राज्य सरकार ने अग्निवीरों को सरकारी नौकरियों में प्राथमिकता देने के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण का ऐतिहासिक फैसला लिया गया है।

इन सरकारी नौकरियों में मिलेगा अग्निवीरों को 10% आरक्षण

कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार, सशस्त्र बलों से लौटने वाले अग्निवीर सैनिकों को राज्य की तृतीय श्रेणी (Class-3) की सीधी भर्तियों में 10 प्रतिशत आरक्षण (Agniveer Reservation) दिया जाएगा। यह आरक्षण विशेष रूप से तीन प्रमुख विभागों में लागू होगा:

पुलिस विभागआरक्षक पद
वन एवं जलवायु परिवर्तन विभागवनरक्षक पद
जेल विभागप्रहरी पद

इस व्यवस्था को कानूनी रूप देने के लिए कैबिनेट ने "छत्तीसगढ़ की सिविल सेवाओं में तृतीय श्रेणी के पदों में रिक्तियों का आरक्षण नियम-2026" बनाने के प्रस्ताव को भी अपनी हरी झंडी दे दी है।

किन्हें मिलेगा इस आरक्षण का लाभ?

आरक्षण का यह लाभ केवल उन अग्निवीर सैनिकों को प्राप्त होगा, जिन्होंने चार साल की सेवा पूरी करने के बाद वैध सेवा प्रमाण-पत्र के साथ रिटायरमेंट लिया हो। छत्तीसगढ़ सरकार का मानना है कि इस निर्णय से सेना से वापस लौटने वाले अनुशासित और प्रशिक्षित युवाओं को अपने ही राज्य में सम्मानजनक रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे। वहीं दूसरी ओर, अग्निवीरों के कड़े सैन्य प्रशिक्षण, अनुभव और अनुशासन का सीधा लाभ राज्य के पुलिस, वन और जेल प्रशासन को मजबूती प्रदान करने में मिलेगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article