JEE Main Session 2 Result 2024 Date, JEE Main Session 2 Result: जेईई मेन सेशन 2 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (JEE Main Session 2 Result) खबर है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) 25 अप्रैल तक ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन सेशन 2 की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है, क्योंकि 27 अप्रैल से जेईई एडवांस्ड के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू (JEE Main Session 2 Result Date) हो जाएगा। परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। एनटीए ने बीते दिनों आंसर की जारी की थी। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को 14 अप्रैल तक का समय दिया गया था। उत्तर कुंजी पर आपत्तियों का निपटारा करने के बाद फाइनल आंसर जारी की जाएगी। इसके तुरंत बाद रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।
JEE Mains Session 2 Result: कब आयोजित की गई थी परीक्षा
एनटीए की ओर से जेईई मेन सेशन 2 की परीक्षा 4,5,6,7,8 और 9 अप्रैल को आयोजित की गई थी। परीक्षा देशभर के कुल 319 केंद्रों पर निर्धारित थी। रिजल्ट जारी होने के बाद नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए चेक कर सकेंगे।How To Check JEE Mains Session 2 Result
- jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर
JEE Main Session 2 Result 2024 लिंक पर क्लिक करें। - रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- यहां सर्च बॉक्स में जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या नाम दर्ज करें।
- यहां आप अपनी रैंक चेक कर सकते हैं।
