एजुकेशन

JEE Main Result 2025: इस तारीख को आएगा जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट, jeemain.nta.nic.in से ऐसे करें डाउनलोड

JEE Main Result 2025: जेईई मेन रिजल्ट से पहले प्रोविजनल आंसर-की जारी की जाएगी। आंसर-की जारी होने के बाद यदि अभ्यर्थियों को किसी सवाल या जवाब पर आपत्ति हो तो वह तय समय के अंदर ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकेंगे।

Image

JEE Main Result 2025

JEE Main Result 2025 Session 1: जेईई मेन रिजल्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) का रिजल्ट अगले सप्ताह जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी जेईई मेन रिजल्ट 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

JEE Main Result 2025: इस तारीख को आएगा रिजल्ट

जेईई मेन्स सेशन 1 परीक्षा 22 जनवरी, 23 जनवरी, 24 जनवरी, 28 जनवरी, 29 जनवरी और 30 जनवरी 2025 को आयोजित की गई। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक हुई। एनटीए द्वारा जारी सूचना के अनुसार, जेईई मेन्स रिजल्ट 12 फरवरी को जारी कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download JEE Main Result 2025

  • जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर जेईई मेन रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

JEE Main Answer Key 2025: ऑनलाइन दर्ज कराएं आपत्ति

जेईई मेन रिजल्ट से पहले प्रोविजनल आंसर-की जारी की जाएगी। आंसर-की जारी होने के बाद यदि अभ्यर्थियों को किसी सवाल या जवाब पर आपत्ति हो तो वह तय समय के अंदर ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकेंगे। इस आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article