एजुकेशन

JEE Main Answer Key 2024: जेईई मेन सेशन 2 आंसर-की व रिस्पॉन्स शीट, jeemain.nta.ac.in से ऐसे करें डाउनलोड

JEE Main Session 2 Answer Key 2024: जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा 4 अप्रैल से शुरू हो चुकी है और इसका आयोजन 15 अप्रैल तक किया जाएगा। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की jeemain.nta.ac.in पर जल्द जारी की जाएगी।

Image

JEE Main Answer Key 2024

JEE Main Answer Key 2024, JEE Main Session 2 Answer Key: जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम की प्रोविजनल आंसर-की (JEE Main Session 2 Answer Key 2024) व रिस्पॉन्स शीट जल्द ही जारी की जाएगी। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट से आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी जेईई मेन सेशन 2 आंसर-की 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

JEE Mains Answer Key 2024 Date: अप्रैल में जारी होगी आंसर-की

जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा 4 अप्रैल से शुरू हो चुकी है और इसका आयोजन 15 अप्रैल तक किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जेईई मेन आंसर-की अप्रैल के तीसरे या चौथे सप्ताह में जारी कर दी जाएगी। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।

JEE Mains Session 2 Answer Key 2024: ऑनलाइन दर्ज कराएं आपत्ति

जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम की प्रोविजनल आंसर-की जारी होने के बाद अभ्यर्थी किसी भी सवाल या जवाब पर तय समय के अंदर ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। बता दें कि आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी।

How to download JEE Main Answer Key 2024

  • जेईई मेन्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर जेईई मेन आंसर-की 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

JEE Main 2024: कब होगा जेईई एडवांस्ड

जेईई मेन एग्जाम में सफल अभ्यर्थी जेईई एडवांस्ड के लिए 21 अप्रैल से 6 मई तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। वहीं, इस परीक्षा का आयोजन 26 मई 2024 को किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article