एजुकेशन

JEE Main 2026: एनटीए ने जारी किया जेईई मेंस सेशन 1 परीक्षा की सिटी इंटीमेशन स्लिप

JEE Main 2026 City Intimation Slip: जेईई मेंस सेशन 1 परीक्षा की सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी हो गई है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वे ऑफिशियल वेबसाइट – jeemain.nta.nic.in से इन्हें चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

एनटीए ने जारी किया जेईई मेंस सेशन 1 परीक्षा की सिटी इंटीमेशन स्लिप

JEE Main 2026 Session 1 City Intimation Slip: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE), मेन 2026 परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। इस स्लिप में उस शहर का नाम मिलेगा, जिसमें कैंडिडेट का एग्जाम सेंटर होगा। परीक्षा शहर पर्ची को ऑफिशियल वेबसाइट – jeemain.nta.nic.in पर जारी किया गया है, उम्मीदवार यहां दिए डायरेक्ट लिंक से इन्हें चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

सिटी स्लिप चेक करने के लिए, कैंडिडेट्स को लॉगिन विंडो में अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि डालनी होगी।

कब जारी होगा एडमिट कार्ड

एडमिट कार्ड एग्जाम शुरू होने से तीन दिन पहले जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि अभी तारीख नहीं बताई गई है। आप JEE Main 2026 City Intimation Slip Download करने का तरीका देखें

JEE Main 2026 City Intimation Slip Step to Download

सिटी स्लिप डाउनलोड करने के स्टेप्स:

स्टेप 1: ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2: Candidate Activity के नीचे देखें, और Advance City Intimation for JEE(Main)-2026 [Session-I] पर क्लिक करें

स्टेप 3: नया पेज खुलेगा

स्टेप 3: अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि डालें।

स्टेप 4: डिटेल्स सबमिट करें और अपनी सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करें।

स्टेप 5: स्लिप सेव करें और रेफरेंस के लिए एक हार्ड कॉपी ले लें

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही एडमिट कार्ड भी जारी करेगी।

JEE Main 2026 Exam Date Session 1

JEE मेंस परीक्षा सेशन 1 का आयोजन 21 से 30 जनवरी 2026 के बीच किया जाएगा। पहले सेशन का रिज़ल्ट 12 फरवरी 2026 तक घोषित किया जाएगा। ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम मेन्स जनवरी और अप्रैल में दो सेशन में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित किया जाएगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article