JEE Main 2024 Session 2 Registration At official website Jeemain.Nta.Nic.In: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, संयुक्त प्रवेश परीक्षा सत्र 2 (NTA JEE Main 2024 Session 2) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज यानी 2 फरवरी से शुरू हो रही है। जो उम्मीदवार पात्र और इच्छुक हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर जेईई मेन 2024 सत्र 2 के लिए आवेदन कर सकते हैं। जेईई मेन सत्र 2 पंजीकरण प्रक्रिया 2 मार्च को समाप्त होगी। इच्छुक उम्मीदवार जेईई मेन्स 2024 सत्र 2 (JEE Mains 2024 Session 2) के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें।
How to apply for JEE Main 2024 Session 2
- आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं
- होमपेज पर, लिंक पर क्लिक करें - "JEE(Main) 2024 : Click Here to Login"
- एक नई विंडो दिखाई देगी, यदि आप नए उपयोगकर्ता हैं या मौजूदा उपयोगकर्ता हैं तो खुद को पंजीकृत करें, अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- अब अप्रैल सत्र के लिए जेईई मेन ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के लिए आगे बढ़ें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
जेईई मेन 2024 का दूसरा सत्र - JEE Main 2024 Session 2
जेईई मेन 2024 का दूसरा सत्र 1 अप्रैल से 15 अप्रैल, 2024 तक आयोजित किया जाएगा। जनवरी सत्र की परीक्षा 24 जनवरी से 1 फरवरी, 2024 तक यानी आज तक आयोजित की गई।
JEE Main 2024 Session 2 Registration Fees
आवेदन शुल्क की बात करें तो अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को भारत में केंद्रों के लिए - 1,000 और भारत के बाहर के केंद्रों के लिए - 5,000 रुपये देने होंगे। वहीं अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी वर्ग की महिला उम्मीदवारों को भारत में केंद्रों के लिए - 800 और भारत के बाहर के केन्द्रों के लिए - 4,000 रुपये देने होंगे। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, ट्रांसजेंडर श्रेणी के उम्मीदवारों को भारत में केंद्रों के लिए - 500 और भारत से बाहर के केन्द्रों के लिए - 2,500 रुपये देने होंगे।
