एजुकेशन

JEE Main 2023: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका, जेईई मेन में 75% पात्रता मानदंड में नहीं मिलेगी छूट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 29, 2023, 05:08 PM IST

JEE Main 2023, JEE Main 2023 Eligibility Criteria: जेईई मेन परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। सुप्रीम कोर्ट ने जेईई मेन, जेईई एडवांस परीक्षा के लिए 75 प्रतिशत पात्रता मानदंड में छूट देने की याचिका खारिज कर दी है।

Image

JEE Main 2023

Photo : iStock

JEE Main 2023, JEE Main 2023 Eligibility Criteria: जेईई मेन परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। सुप्रीम कोर्ट ने जेईई मेन, जेईई एडवांस परीक्षा के लिए 75 प्रतिशत पात्रता मानदंड में छूट देने की याचिका खारिज कर दी है। मामले की सुनवाई आज न्यायमूर्ति धूलिया जे की एकल खंडपीठ ने की है। न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया और न्यायमूर्ति विश्वनाथ की पीठ ने कहा की यह मानदंड पहले भी था और वह इस मामले में हस्ताक्षेप के इच्छुक नहीं हैं। शीर्ष अदालत ने कहा कि शिक्षा से जुड़े मामले को विशेषज्ञों पर ही छोड़ देना चाहिए।

JEE Main 2023: कोविड के दौरान मिली छूट

शीर्ष अदालत चंदन कुमार और अन्य द्वारा आईआईटी में प्रवेश के लिए 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत अंकों की पात्रता मानदंड के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई कर रही थी। याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश वकील ने तर्क दिया कि छात्रों को कोविड - 19 महामारी के दौरान छूट दी गई और उन छात्रों के पास अब प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए परीक्षा पास करने की अधिक संभावनाएं हैं।

JEE Main Exam Eligibility 2023: प्रवेश के लिए इतने नंबर जरूरी

जेईई मेन और जेईई एडवांस्ड पात्रता मानदंड के अनुसार, आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी और सीएफटी में प्रवेश के लिए 12वीं बोर्ड परीक्षा में न्यूनतम 75 प्रतिशत होना चाहिए। हालांकि, छात्रों ने पात्रता मानदंड को ये कहते हुए चुनौती दी है कि अगर वह जेईई मेन में बेहतर अंक प्राप्त करते हैं और बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत अंक प्राप्त नहीं कर पाते हैं, तो उन्हें उचित अवसर से वंचित कर दिया जाएगा।

JEE Main Exam 2023: जेईई एडवांस का एडमिट कार्ड जारी

एनटीए की ओर से जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम का आयोजन अप्रैल में किया गया था और इसका रिजल्ट 28 अप्रैल को जारी किया गया। वहीं, आईआईटी गुवाहाटी की ओर से अब जेईई एडवांस परीक्षा 4 जून से आयोजित की जाएगी। इसके लिए एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article